Ghaziabad News:नाली में कूड़ा डालने का विरोध करने पर सैनिक के परिवार को पीटा – Soldier’s Family Beaten For Objecting To Garbage Being Dumped In The Drain
Image Slider
{“_id”:”6a84bd0aadc95dd34f0f1666″,”slug”:”soldiers-family-beaten-for-objecting-to-garbage-being-dumped-in-the-drain-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110504-2026-08-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: नाली में कूड़ा डालने का विरोध करने पर सैनिक के परिवार को पीटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी कलां में नाली में कूड़ा डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने सैनिक की पत्नी और बेटियों की पिटाई कर दी। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सीकरी कलां निवासी अंजू शर्मा के अनुसार उनके पति सेना में हैं। अंजू शर्मा अपने बेटे और दो बेटियों के साथ गांव में रहती हैं। आरोप है कि पड़ोसी नाली में कूड़ा डाल देते हैं। कूड़ा भरने के कारण नाली बंद हो जाती है। उन्होंने कई बार मना किया मगर वह लगातार कूड़ा डालते रहते हैं। आरोपियों ने दो दिन पूर्व फिर से नाली में कूड़ा भर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। घटना से सैनिक का परिवार दहशत में है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर रमाकांत और पुत्र भविष्य वशिष्ठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।