यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम योगी दिल्ली में इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. 18 अगस्त को सीएम योगी जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे. सीएम योगी 19 अगस्त को दिल्ली के ताज होटल में आयोजित इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव में जापान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ सीएम योगी की मैराथन बैठकें होंगी. इसके अलावा यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में जापानी कंपनियों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. सीएम योगी जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. यूपी में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा होगी.
रायबरेली सोमू ढाबा कांड: 14 आरोपियों को उम्रकैद, दो दोषमुक्त
रायबरेली के चर्चित सोमू ढाबा कांड में मंगलवार को जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया. जिला जज अमित पाल ने मामले में दोषी ठहराए गए 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सजा पाने वालों में सपा नेता आरपी यादव और ढाबा संचालक सुरेश समेत कुल 14 आरोपी शामिल हैं. वहीं, आरोपी अभितेज और राम कृष्ण यादव को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया. यह चर्चित मामला वर्ष 2019 का है. मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में सोमू ढाबे पर हुई घटना के बाद यह मामला काफी सुर्खियों में आया था. मामले की सुनवाई लंबे समय से अदालत में चल रही थी. मंगलवार को जिला जज अमित पाल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद 14 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई.
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली
प्रतापगढ़ जिले में मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली. गोली लगने से संचालक गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती. बहनोई पर गोली मारने का आरोप. गोली मारने के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा. दुकान के अंदर घुसकर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम. पुलिस मौके पर जांच में जुटी. रंजिश में गोली मारने की आशंका. कोहड़ौर थाना के मदाफरपुर बाजार की घटना.
Prayagraj Ganga Flood: संगम जा रही कार गंगा में समायी
संगम नगरी में गंगा और यमुना नदियां उफान पर. दारागंज में गंगा रिवर फ्रंट बाढ़ के पानी में डूबा. फाफामऊ से रिवर फ्रंट से होकर संगम जा रही कार गंगा में समायी. हालांकि समय रहते कर में सवार सात लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान. कार पानी में समा गई है जिससे नजर नहीं आ रही है. मौके पर जल पुलिस और गोताखोर बुलाए गए हैं. हाइड्रा मशीन आने पर गोताखोर कर को बाहर निकलेंगे. फिलहाल दारागंज पुलिस ने रिवर फ्रंट रोड को बैरिकेड लगाकर ब्लॉक कर दिया है. गंगा रिवर फ्रंट रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. जिस रफ्तार से गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में रियासी इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश करेगा.
Unnao News: उन्नाव में वार्निंग लेवल को पार कर गई गंगा नदी
उन्नाव जिले के शुक्लागंज में गंगा नदी चेतावनी बिंदु के पार पहुंची. गंगा का जलस्तर 112.220 मीटर दर्ज, चेतावनी बिंदु 112 मीटर है. लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. गंगा से सटे शुक्लागंज के कई इलाकों में पानी भरने लगा. गोताखोर, चंपापूर्वा, मिश्रा कॉलोनी और हुसैन नगर में जलभराव. कर्बला, गंगानगर और रविदास नगर समेत कई इलाके प्रभावित. जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. कई जगह आवागमन में दिक्कत, लोग नाव का सहारा लेने को मजबूर. निचले इलाकों में लोग घर और सामान सुरक्षित करने में जुटे. बाढ़ के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों में चिंता, प्रशासन अलर्ट पर।
Agra News: आगरा में महताब बाग से की गई पूजा
आगरा में महताब बाग से की गई ताजमहल की आरती और पूजन करने का मामला. अज्ञात लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज. ASI के नियमों की उड़ाई गई थी धज्जियां. मेहताब बाग से की गई थी आरती और पूजा. ताजमहल को तेजोमहालय बताने का किया है दावा. ASI की तरफ से दर्ज कराया गया मुकदमा. थाना एतमौतदौला में दर्ज हुआ मुकदमा.
Sambhal News: संभल में दूध में मिलावट का गंदा खेल
संभल जिले में डेयरी पर दूध में मिलावट का गंदा खेल. हाईड्रोजन कास्टिक और पोटाश मिला रहा प्राइवेट संचालक. इस्तेमाल के लिए डेयरी में रखे मिले खतरनाक रसायन. परिसर स्थित दूसरी डेयरी के अधिकारी ने किया खुलासा. गुन्नौर थाना इलाके का मामला.
Lucknow News: लखनऊ में गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत
लखनऊ के गोसाईगंज में सड़क किनारे बने गड्ढे में डूब कर छात्र की मौत. दसवीं के छात्र 15 वर्षीय आदर्श की सोमवार को हुई मौत. सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी खुदाई से हो गया था गड्ढा. भारी बारिश के चलते गड्ढे में भर गया था पानी. पानी भरने के बाद भी कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई, न ही सुरक्षा के कोई बंदोबस्त किए गए. नाग पंचमी के मौके पर दोस्तों के साथ घर से निकला था आदर्श.
Ganga Expressway News: गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हंगामा
गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ड्राइवरों भारी हंगामा. कांवड़ यात्रा के चलते 3 दिनों से 2 हजार से ज्यादा वाहन वाहन खड़े. 3 किलोमीटर तक भारी वाहनों की लाइन. ड्राइवर ने हंगामा शुरू किया. खाने पीने के इंतजाम नहीं होने का आरोप. खड़े वाहनों के टोल कटने का आरोप. पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ड्राइवर को समझाने बुझाने में जुटी. थाना जलालाबाद के गंगा एक्सप्रेसवे एग्जिट प्वाइंट का मामला.
Hamirpur News: हमीरपुर में दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष
हमीरपुर जिले में मामूली विवाद के बाद दोस्तों में खूनी संघर्ष. धारदार हथियार से किया गया जानलेवा हमला. हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल. एक घायल की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार. श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास की बताई जा रही वारदात. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश. सदर कोतवाली मामले की जांच में जुटी पुलिस.
Bulandshahr News: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
बुलंदशहर जिले में थाना चोला पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़. गौवंश हत्या के मामले में नामजद 2 आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल. चोला-सिकंदराबाद मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप. जवाबी कार्रवाई में आरिफ और राशिद के पैर में लगी गोली. पुलिस ने मौके से 2 अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की. दोनों आरोपी 15 अगस्त को सुतारी गांव में हुई गौवंश हत्या के मुकदमे में वांछित बताए जा रहे थे. घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती. थाना चोला क्षेत्र के चोला-सिकंदराबाद मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़.
Etawah News: इटावा में रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ बच्चा
इटावा जिले में घर से पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचे दस वर्षीय कक्षा चार का छात्र शिवांश उर्फ राघव रहस्यमयी ढंग से हुआ लापता. बच्चे की मां ने अनहोनी की जताई आशंका. पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मासूम छात्र की तलाश में जुटी. परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल. लापता छात्र के नाना और मां जगह जगह बच्चे को ढूंढने में जुटे. थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अंतर्गत अशोक नगर मुहल्ले की घटना.
Bhind Accident: भिंड में हादसे में मारे गए मजदूरों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के भिंड में हुए हादसे में मारे गए लखीमपुर के मजदूरों की मौत पर सीएम योगी ने दुख जताया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. सीएम ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को मृतकों के शव को परिजनों तक पहुंचाने के दिए निर्देश. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मध्यप्रदेश सरकार से संवाद कर घायलों के समुचित इलाज करवाने के लिए निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने की घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना.
Kanpur News: कानपुर में तेज बहाव के चपेट में आने से दो किशोर डूबे
कानपुर के महाराजपुर के ढोड़ी घाट को हुआ बड़ा हादसा. कानपुर थाना महाराजपुर क्षेत्र के ढोड़ी घाट में गंगा के तेज बहाव की चपेट में आने से दो किशोर डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों की तलाश के लिए 25km तक चलाया गया रेस्क्यू,अभियान जारी है. गंगा के तेज बहाव को देखते हुए लोगों से घाट पर सावधानी बरतने की अपील.
Sonbhadra News: सोनभद्र में बाढ़ जैसे हालात, एक ही परिवार के सात लोग फंसे
सोनभद्र जिले में एनटीपीसी रिहंद टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात. मूसलाधार बारिश से एनटीपीसी रिहंद टाउनशिप में हुआ भीषण जलभराव. पानी में फंसे एक ही परिवार के सात लोगों का सीआईएसएफ फायर विंग ने किया रेस्क्यू. रेस्क्यू किए गए लोगों में दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल. सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट (फायर) आलोक कुमार चौधरी ने टीम और वाटर टेंडर भेजा. सभी सात लोगों को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस से एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक जांच में सभी स्वस्थ मिले, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.
Jhansi Encounter News: झांसी में चेन स्नैचर का एनकाउंटर
झांसी जिले के थाना नवाबाद पुलिस द्वारा झपटमारी (चेन स्नैचिंग) के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तगण को 10 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया. 01 अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में फायरिंग करने वाले अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 जिंदा कारतूस 12 बोर, छीना गया मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकलि, कुल 1,250/- रु0 बरामद किए गए.
Ghazipur Encounter News: गाजीपुर में बदमाश का एनकाउंटर
गाजीपुर जिले में बदमाश और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़. नंदगंज थाना क्षेत्र के सरौली गांव में हुई मुठभेड़. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली. पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. बदमाश जानलेवा हमले के मामले में वांछित था.
Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़. एक बदमाश के पैर में लगी गोली. दूसरा साथी भी पकड़ा गया. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक 17.08.2026 को थाना विजयनगर में एक आपराधिक मामले के वांटेड आरोपी, जो कि एक दिन पहले के फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे थे. उनकी जानकारी मुखबिर से मिली थी कि वे वापस से घटना को अंजाम देने के लिए निकले हैं.
इस सूचना पर तत्काल थाना विजयनगर पुलिस द्वारा सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग कराई गई. चेकिंग के दौरान दो लड़के मोटर साइकिल पर आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का इशारा किया गया. उनके द्वारा गाड़ी मोड़ के भागने लगे और भागते हुए पुलिस टीम पर उन्होंने फायरिंग की. पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसका नाम अमन है तथा दूसरा अभियुक्त जिसका नाम अरुण है, उसको मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. अभियुक्त के पास से एक अदद मोटर साइकिल, दो अदद तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला है. घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



