Last Updated:
India vs Sri Lanka, Live Cricket Score Day-4: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल जारी है. भारत की लीड 300 रन के पार हो चुकी है. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने चौथे दिन वापसी जरूर की है, लेकिन भार…और पढ़ें
भारत-श्रीलंका, पहला टेस्ट, लाइव
India vs Sri Lanka, Live Cricket Score Day-4: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच में आज चौथे दिन का खेल जारी है. भारत अपनी दूसरी पारी में 150 रन का टोटल पार कर चुका है जबकि उसकी लीड भी 300 रन के पार हो चुकी है.
इससे पहले खेल के तीसरे दिन भारत के 462 रन के जवाब में मेजबान श्रीलंका 284 रन बनाकर सिमट गई थी. इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 178 रनों की बड़ी बढ़त मिली है. तीसरे दिन गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए मानव सुथार ने 4 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए थे.
श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में सोनल दिनुशा ने शतक लगाया, जबकि निरोशन डिकवेला 80 रन बनाकर आउट हुए. ऐसे में आज चौथे दिन के खेल से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
IND vs SL, Day 4 LIVE: ध्रुव जुरेल भी आउट, भारत के पांच विकेट गिरे
भारत की लीड 300 रन के पार हो चुकी है. इस बीच विकेट गिरने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है. ध्रुव जुरेल के रूप में 120 रन पर भारत को पांचवां झटका लग चुका है. अब ऋषभ पंत का साथ देने के लिए क्रीज पर रवींद्र जडेजा आए हैं.
IND vs SL LIVE: पहले सेशन में भारत ने 116 रन पर गंवाए चार विकेट
आज चौथे दिन पहले सेशन का गेम खत्म हो चुका है. लंच तक भारत ने 29 ओवर में 116 रन बना लिए हालांकि उसके चार विकेट भी गिर गए. इसके बावजूद टीम के पास 294 रन की लीड है. लंच से ठीक पहले देवदत्त पडिक्कल आउट हुए जो अपने अर्धशतक के करीब थे. फिलहाल ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल क्रीज पर नाबाद हैं. पंत 22 गेंद में 21 रन और जुरेल नौ गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत चाहेगा कि अपनी लीड जल्द से जल्द 400 रन के करीब पहुंचा दे.
LIVE IND vs SL Day 4: भारत का चौथा विकेट गिरा, पडिक्कल आउट
पहली पारी के शतकवीर देवदत्त पडिक्कल दूसरी पारी में 75 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह भारत ने 111 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिए हालांकि उसकी लीड 289 रन पहुंच चुकी है. पडिक्कल बिलकुल उसी तरह आउट हुए जैसे शुभमन गिल ने अपना विकेट गंवाया था. मिडिल स्टंप पर फेंकी गई लैंथ बॉल बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल के पिछले पैर से जाकर टकराई. इस तरह अपने पहले ही टेस्ट में युवा स्पिनर नुवांथा को एक और बड़ा विकेट मिल गया.
IND vs SL, Day-4 LIVE Score: शुभमन गिल 8 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को 81 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा है. शुभमन को प्रभात जयसूर्या ने एलबीडबल्यू किया. शुभमन गिल 20 गेंद में सिर्फ 8 रन ही बना पाए. इस तरह गॉल टेस्ट के चौथे दिन तीन के बाद टीम इंडिया की कुल बढ़त 260 रन की हो गई.
IND vs SL, Day-4 LIVE Score: केएल राहुल के रूप में भारत को दूसरा झटका
श्रीलंका के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 65 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है. टीम इंडिया को ये झटका केएल राहुल के विकेट के रूप में लगा है. केएल राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए. राहुल के आउट होने के बाद अब कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए हैं.
IND vs SL, Day-4 LIVE Score: भारतीय टीम की फिफ्टी पूरी
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में फिफ्टी पूरी कर ली है. भारतीय टीम ने इस पारी में पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाल लिया है.
IND vs SL, Day-4 LIVE Score: केएल राहुल और पडिक्कल ने संभाली पारी
यशस्वी जायसवाल के रूप में शुरुआती झटके के बाद टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाल लिया है. वहीं, श्रीलंकाई कप्तान पहले सेशन के शुरुआत में भी भारतीय बल्लेबाजों के सामने स्पिनरों को उतारा है.
IND vs SL, Day-4 LIVE Score: यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले हुए आउट
भारतीय टीम को दूसरी पारी के पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. टीम के ओफनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. यशस्वी को असिथा फर्नांडो ने कैच आउट कराया है. इस तरह दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. यशस्वी के विकेट के बाद देवदत्त पडिक्कल नए बल्लेबाज आए हैं.
IND vs SL, Day-4 LIVE Score: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू हो गई है. भारत के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर रहे हैं. वहीं, अशिथा फर्नांडो पहला ओवर करने आए हैं.
IND vs SL, Day-4 LIVE Score: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. चौथे दिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी. इससे पहले खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका को 284 रन के स्कोर ऑलआउट कर 178 रनों की बढ़त हासिल की थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



