Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड में सितारों के बीच कैटफाइट्स की खबरें अकसर सुर्खियां बटोरती रही हैं. ऐसी ही एक पुरानी घटना में दो हसीनाएं फिल्म के सेट पर कॉस्ट्यूम को लेकर आपस में भिड़ गई थीं. बताया जाता है कि मामूली-सी कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि एक एक्ट्रेस ने दूसरी को जोरदार तमाचा जड़ दिया. विवाद यहीं नहीं रुका, गुस्से में एक्ट्रेस ने दूसरी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी. इस घटना ने इंडस्ट्री में खूब चर्चा बटोरी थी. हालांकि, इस पूरे मामले के पीछे की कहानी और दोनों एक्ट्रेस के बीच तनाव की वजह आज भी दिलचस्प मानी जाती है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में सितारों के बीच दोस्ती और बॉन्डिंग की खबरें तो अक्सर सुर्खियां बनती हैं, लेकिन कभी-कभी यही रिश्ते विवाद और कैटफाइट का रूप भी ले लेते हैं. फिल्म के सेट पर छोटी-सी बात कब बड़े झगड़े में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. इंडस्ट्री में ऐसी कई कहानियां रही हैं, जब दो हसीनाओं के बीच मनमुटाव ने खूब चर्चा बटोरी. कभी किसी फिल्म के सीन को लेकर तकरार हुई तो कभी ड्रेस और कॉस्ट्यूम को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. ऐसी ही एक पुरानी घटना आज भी बॉलीवुड की चर्चित कैटफाइट्स में गिनी जाती है. बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान कॉस्ट्यूम को लेकर दो एक्ट्रेसेस के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सेट का माहौल तनावपूर्ण हो गया. बातों-बातों में शुरू हुआ झगड़ा कथित तौर पर थप्पड़ तक पहुंच गया और एक एक्ट्रेस ने दूसरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. इस विवाद ने लंबे समय तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

बॉलीवुड में सितारों के बीच अनबन की खबरें कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन कुछ विवाद ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी याद किए जाते हैं. ऐसा ही एक चर्चित किस्सा करीना कपूर और बिपाशा बसु से जुड़ा है. वो साल 2001 था. फिल्म ‘अजनबी’ की शूटिंग चल रही थी. उसी दौरान दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कथित तौर पर बड़ा विवाद हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बात इतनी बढ़ गई थी कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ तक मार दिया और उन्हें ‘काली बिल्ली’ कह दिया.

‘अजनबी’ बिपाशा बसु की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जिसमें करीना कपूर के अलावा अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी लीड रोल में थे. शूटिंग के दौरान दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कथित विवाद की वजह कॉस्ट्यूम और डिजाइनर विक्रम फडनिस (Vikram Phadnis) को बताया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रम ने बिपाशा की कॉस्ट्यूम को लेकर मदद की थी, जबकि वह करीना के डिजाइनर थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ने की खबरें सामने आईं. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमिता नॉगिया ने भी बाद में इस झगड़े को लेकर बताया था कि दोनों के बीच कॉस्ट्यूम को लेकर मतभेद थे और सेट पर लोग इस बारे में सुनते थे. हालांकि, उन्होंने खुद किसी थप्पड़ की घटना के बारे में साफ-साफ नहीं कहा.

इस विवाद का सबसे चर्चित हिस्सा वो कॉमेंट था, जो करीना ने बिपाशा के लिए किया था. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बहस के दौरान करीना ने बिपाशा को‘काली बिल्ली’ कहा और मुंह पर जोरदार थप्पड़ भी मारा. बाद में जब करीना से इस विवाद के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस कॉमेंट को को सीधे नकारने के बजाय अपने चुटीले अंदाज में जवाब दिया था- ‘तो मैं सफेद बिल्ली हूं.’

हालांकि, 2002 के एक इंटरव्यू में करीना ने इस विवाद को अलग नजरिए से पेश किया था. उन्होंने कहा था कि बिपाशा के साथ उनका झगड़ा ड्रेस डिजाइनर विक्रम फडनिस को लेकर हुआ था और उन्होंने बिपाशा के बयानों को लेकर भी आपत्ति जताई थी.

2005 में ‘कॉफी विद करण’ में बिपाशा ने अपने और करीना के रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ‘अजनबी’ के पहले शेड्यूल में दोनों बात करती थीं, लेकिन दूसरे शेड्यूल तक उन्हें एहसास हो गया कि करीना उन्हें पसंद नहीं करतीं और उन्होंने बातचीत बंद कर दी. बिपाशा ने कहा कि उन्हें यह रवैया बेहतर लगता था, क्योंकि वह दिखावे और पाखंड को पसंद नहीं करतीं. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों ने अपने सीन पेशेवर तरीके से किए और सेट पर कोई समस्या नहीं हुई.

दिलचस्प बात यह है कि बाद में दोनों ‘ओमकारा’ में भी नजर आईं, लेकिन फिल्म में उनके कोई साझा सीन नहीं थे. यानी 2001 का यह कथित ‘कैटफाइट’ बॉलीवुड के सबसे चर्चित पुराने विवादों में जरूर शामिल हो गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||