Image Slider

Last Updated:

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले ‘बीएल विद्या मंदिर’ आवासीय विद्यालय में मोमोज खाने से अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. इसकी वजह से दो बच्चों की मौत भी गई. एक अन्य बच्चा अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है.

Zoom

बांदा में मोमो खाने से एक स्कूल के दो बच्चों की मौत कई पड़े बीमार.

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित एक आवासीय विद्यालय में सोमवार को अचानक से कई बच्चें की उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां पढ़ रहे मासूम बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. यह पूरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएल विद्या मंदिर आवासीय एवं दैनिक विद्यालय की है. जानकारी के मुताबिक, देर रात मोमोज खाने के बाद कई बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी. हालत इतनी गंभीर हो गई कि अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दो मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि एक अन्य बच्चा अभी भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों की हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रबंधन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा. लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने 12 वर्षीय नितिन (निवासी- ग्राम सरस्वहा, थाना गिरवा) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे गंभीर रूप से बीमार 8 वर्षीय बच्चे अरुण (निवासी- ग्राम महिन्दू, थाना तिंदवारी) को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. एक तीसरे बच्चे का अभी भी जिला अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||