Image Slider

होमखेलक्रिकेटलेस्बियन पत्नी ने खोला मोर्चा, लगाए अफेयर के आरोप… उप कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated:

Ashleigh Gardner breaks silence: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर ने अपनी समलैंगिक पत्नी मोनिका राइट से अलगाव और साथी खिलाड़ी से अफेयर के आरोपों पर पहली बार सफाई दी है. गार्डनर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सपोर्ट का आभार जताते हुए स्पष्ट किया कि यह उनका निजी मामला है. पूर्व पत्नी के दर्द के लिए खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान आगामी सीजन और टीम की कमान संभालने पर है.

Zoom

एश्ले गार्डनर ने पूर्व पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर और उपकप्तान एश्ले गार्डनर पिछले कुछ समय से मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. पत्नी मोनिका राइट से अलगाव और साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ अफेयर के आरोपों के बीच गार्डनर ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में उन्होंने न केवल अपनी मौजूदा स्थिति को साफ किया, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनका मुख्य ध्यान अब केवल आगामी क्रिकेट सीजन और टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारियों पर है.

पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) की समलैंगिक पत्नी मोनिका राइट (Monica Wright) ने सार्वजनिक रूप से गार्डनर से अलग होने की घोषणा की. अलगाव के साथ ही मोनिका ने गार्डनर पर उनकी ही टीम की युवा खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ अफेयर में होने का गंभीर आरोप लगाया. बात सिर्फ व्यक्तिगत रिश्ते तक सीमित नहीं रही. मोनिका ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के रुख पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मांग की कि एक राष्ट्रीय खिलाड़ी और उपकप्तान होने के नाते गार्डनर को उच्च नैतिक मानकों का पालन करना चाहिए.

एश्ले गार्डनर ने पूर्व पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी.

मोनिका ने कहा, ‘देश का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा विशेषाधिकार है. खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए खिलाड़ी रोल मॉडल होते हैं, इसलिए उन्हें नैतिक रूप से जवाबदेह होना चाहिए. मुझे समझ नहीं आता कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस मामले पर चुप क्यों है और गार्डनर को नेतृत्व की भूमिका में क्यों बनाए रखा गया है.’

गार्डनर ने कहा- अलगाव निजी, लेकिन खेल पर ध्यान कायम’
चौतरफा घिरी एश्ले गार्डनर ने आखिरकार एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी बात रखी. उन्होंने स्वीकार किया कि उनका वैवाहिक जीवन कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का समर्थन उनके साथ है. गार्डनर ने अपने बयान में कहा, ‘ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आभार. मेरी पत्नी से अलगाव एक व्यक्तिगत मामला है. हालांकि, मैं समझती हूं कि उपकप्तान होने के नाते मेरी वर्तमान स्थिति के बारे में स्पष्टता होना बोर्ड और प्रशंसकों दोनों के लिए जरूरी था. मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आभारी हूं जिसने मुझ पर भरोसा बनाए रखा और मुझे अपनी कमान संभालने की अनुमति दी.’

गार्डनर ने मोनिका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने कहा, ‘मैंने मोनिका के साथ जो समय बिताया, उसके लिए मैं उनकी आभारी हूं. इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें जो भी दुख पहुंचा है, उसका मुझे गहरा अफसोस है. मैं उनके आने वाले जीवन के लिए केवल खुशी और सफलता की कामना करती हूं.’ मैं आने वाले सत्र में एक मजबूत लीडर के रूप में उभरने और अपनी टीम के साथियों को मैदान पर सर्वश्रेष्ठ सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं.’ गार्डनर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर आगे कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगी और सभी से उनकी और संबंधित लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का क्या है रुख?
मोनिका राइट द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है. बोर्ड का कहना है कि उनकी नीतियां बेहद सख्त हैं और वे खिलाड़ियों के व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए पेशेवर ढांचा अपनाते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा, ‘रिस्पेक्ट एट वर्क’ पॉलिसी बोर्ड के अनुसार, उनके वर्कप्लेस के भीतर सभी तरह के आपसी संबंध ‘रिस्पेक्ट एट वर्क’ नीति के तहत आते हैं. यदि टीम के भीतर कोई व्यक्तिगत संबंध बनता है, तो उसे इस तरह मैनेज किया जाता है कि टीम की निर्णय प्रक्रिया, पारदर्शिता और खेल की अखंडता पर कोई असर न पड़े. बोर्ड का मानना है कि गार्डनर की निजी जिंदगी का असर उनकी नेतृत्व क्षमता पर नहीं पड़ा है, इसलिए उन्हें उपकप्तान के पद पर बनाए रखने में कोई आपत्ति नहीं है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||