Image Slider

Last Updated:

अमेठी में स्वयं सहायता समूह महिलाओं को रोजगार के अवसर दे रहा है. 18-40 वर्ष की महिलाएं आधार, पैन, बैंक पासबुक व 10 सदस्यों के साथ जुड़ सकती हैं. 5 लाख तक का ऋण बिना गारंटी मिलता है. समूह में मूंज क्राफ्ट घरेलू उत्पाद सिलाई कढ़ाई खाद्य सामग्री उत्पाद खिलौना निर्माण खेती बैंक सखी समूह सखी प्रेरणा कैंटीन जैसे तमाम रोजगार वाले काम आसानी से शुरू किया जा सकते हैं.

अमेठी: स्वयं सहायता समूह के जरिए आसानी से रोजगार हासिल किया जा सकता है. स्वयं सहायता समूह से एक तरफ जहां वर्तमान में ही महिलाओं की किस्मत बदल रही है. वहीं यदि आप भी स्वयं सहायता समूह में जुड़कर अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. स्वयं सहायता समूह में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अनुदान भी उपलब्ध हो रहा है जिससे आर्थिक तंगी उनके आगे बाधा नहीं बनेगी.

स्वयं सहायता समूह में कोई भी कम महिलाएं या फिर बेरोजगार कोई भी शुरू कर सकता है स्वयं सहायता समूह में जोड़ने की सही उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की है. कोई भी बेरोजगार समूह में आसानी से जुड़ सकता है. इसके लिए उसे अपने आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक और 10 महिलाओं का चयन करना होगा. इसके साथ ही महिलाओं की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास कम से कम होनी चाहिए.

इन काम को शुरू कर कमाया जा सकता है मुनाफा

समूह में मूंज क्राफ्ट घरेलू उत्पाद सिलाई कढ़ाई खाद्य सामग्री उत्पाद खिलौना निर्माण खेती बैंक सखी समूह सखी प्रेरणा कैंटीन जैसे तमाम रोजगार वाले काम आसानी से शुरू किया जा सकते हैं. 5 लाख रुपए का ऋण बिना किसी गारंटी और ब्याज के आसानी से आपको उपलब्ध होगा और इस पर करीब 20 से 25% की छूट भी आसानी से उपलब्ध होगी. जिससे आसानी से रोजगार शुरू किया जा सकता है और आर्थिक समस्या भी आगे बांधा नहीं बनेगी.

पूरे कार्यक्रम को लेकर जिला विकास अधिकारी वीरभानू सिंह ने कहा कि समूह में महिलाओं को रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. वर्तमान समय में भी समूह के जरिए महिलाएं विभिन्न बेहतर काम कर अच्छी कमाई कर रही है. जिसके जरिए उन्हें रोजगार का अवसर मिला है इसके साथ ही उनकी आर्थिक समृद्धि और उनकी आजीविका में भी बेहतर वृद्धि हो रही है. उन्होंने कहा कि तमाम अवसर समस्या पर प्रशिक्षण के जरिए जागरूकता के जरिए महिलाओं को दिए जाते हैं और आज महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ स्वावलंबी बन रही हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||