Last Updated:
Harbhajan Singh on Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की लगातार हो रही आलोचना से हैरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें अच्छा बंदा बताया है. साथ ही हरभजन ने अपने एक्स टीममेट को को ‘कड़वी सच्चाई बताने’ वाला प्लेयर कहा है.
गौतम गंभीर पर क्या बोले हरभजन सिंह
इसके बाद खासतौर पर टेस्ट टीम के प्रदर्शन को लेकर फैंस और एक्सपर्ट्स ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. हरभजन से जब गंभीर की अटैकिंग इमेज के पीछे के असली इंसान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा:
गौतम को इतनी आलोचना क्यों झेलनी पड़ रही हैं. मुझे यह बात कभी समझ में नहीं आई कि जब कोई टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो लोग हमेशा कोच को ही क्यों दोषी ठहराते हैं. गौतम को मैं जितना जानता हूं, वह अपने समय का जोश और जुनून से ओतप्रोत खिलाड़ी था, जो हमेशा टीम को ही प्राथमिकता देता था.
हरभजन ने याद किया कि जब गंभीर पहली बार टीम में शामिल हुए थे तो वे अंतर्मुखी थे और ड्रेसिंग रूम में सहज होने के बाद ही उन्होंने दोस्तों का एक करीबी ग्रुप बनाया था. उन्होंने कहा:
जब गंभीर युवा खिलाड़ी के रूप में टीम में आए थे, तब वह कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों से ही बात करते थे और उनके साथ समय बिताते थे. उन दिनों उनके दोस्त वीरू (वीरेंद्र सहवाग), अमित मिश्रा और मुनाफ पटेल हुआ करते थे. मुझे नहीं पता कि वे अब भी उनके दोस्त हैं या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अब भी दोस्त हैं.
गौतम बढ़िया बंदा है, लेकिन…
हरभजन ने गंभीर के व्यवहार का बचाव करने की कोशिश करते हुए कहा, ‘गौतम बहुत बढ़िया बंदा है. वह बहुत स्पष्टवादी है. कई लोगों को लग सकता है कि गौतम कड़वी बातें कहते हैं, लेकिन वह जो कहते हैं वह कड़वा सच होता है. कई लोग सच को पचा नहीं पाते और शायद उनकी बातों का लहजे से लोगों को लगता है कि वह थोड़ा कठोर इंसान हैं.’
गंभीर की कोचिंग में घर पर हारा भारत
गौतम गंभीर के कोच रहते हुए भारत ने टी-20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा और उसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. इनमें से आखिरी दो हार घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप के रूप में मिलीं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



