Last Updated:
Australia vs Bangladesh: बांग्लादेशी पेसर्स हसन महमूद ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए आधे से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई टीम को अकेले आउट कर दिया. नतीजतन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई.
ट्रेविस हेड के विकेट का जश्न मनाते हसन महमूद
हसन महमूद ने लिए छह विकेट
अपने फ्रंटलाइन पेसर्स नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के बिना पहले टेस्ट में उतरी बांग्लादेशी टीम के लिए हसन महमूद हीरो बनकर उभरे. 27 साल के इस ऊंचे कद के पेसर ने जेक वेदरल्ड (23), ट्रेविस हेड (22), स्टीव स्मिथ (71), पैट कमिंस (9), मिचेल स्टार्क (1) और नाथन लियोन (7) जैसे बड़े विकेट लिए. हसन महमूद 55/6 का ये बॉलिंग फिगर टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी पेसर का तीसरा बेस्ट रिकॉर्ड है, उनसे पहले शहादत हुसैन और इबादत हुसैन आते हैं, उन दोनों ने भी छह-छह विकेट लिए थे, लेकिन कम खर्च किए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



