Image Slider

संवाद न्यूज एजेंसी


पिनगवां।

आईजी रेवाड़ी रेंज ओमप्रकाश नरवाल की स्पेशल टीम ने गोहत्या के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर के जंगल से छह गोवंश बरामद किए। पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ प्रभारी एएसआई राहुल खान अपनी टीम के साथ गांव जमालगढ़ में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोकुलपुर के जंगल में बाजरे के खेतों के पास कुछ लोग गोवंश को गोहत्या की नीयत से लेकर आए हैं। सूचना पर टीम ने तुरंत छापेमारी की। मौके पर पेड़ों से बंधे छह गोवंश मिले। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी नजीर, सलाम और इल्ली निवासी लुहिंगा कलां फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, लकड़ी का गुटका और रस्सी भी बरामद की।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||