Image Slider

होमखेलक्रिकेटAUS ने 29 रन बनाने में गंवाए 4 विकेट, हेड-लाबुशेन भी आउट, बांग्लादेश ने फंसाया

Last Updated:

AUS vs BAN 1st Test Day 1 Lunch: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी एकबार फिर सवालों के घेरे में आ चुकी है. दो दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने आई बांग्लादेशी टीम के पेसर्स ने कंगारुओं को पहले टेस्ट में फंसा दिया है. नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के बिना पहले टेस्ट में उतरी बांग्लादेशी टीम ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/4 कर दिया है.

Top Deals Inside

AUS ने 29 रन बनाने में गंवाए 4 विकेट, हेड-लाबुशेन भी आउट, बांग्लादेश ने फंसायाZoom

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब की

डार्विन: बांग्लादेश ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि दो दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलने गई उनकी टीम इतनी घातक शुरुआत करेगी. ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश ने लंच तक 74 रन के भीतर ऑस्ट्रेलिया के चार बड़े विकेट गिरा दिए. बांग्लादेशी टीम अपने फ्रंटलाइन पेसर्स के बिना इस मैच में उतरी है.

45 रन पर पहला तो 74 पर चौथा झटका
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को बॉलिंग करने कहा. मेहमान पेसर्स ने इस चुनौती को दोनों हाथों से स्वीकारा और कंगारू टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड को आउट कर हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया, इसके बाद तो टीम लगाातार अंतराल में विकेट खोती गई. वेदरल्ड जब आउट हुए तब 37 गेंद में 23 रन बना चुके थे और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11.4 ओवर में 45 रन हो चुका था. मगर अगले 29 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिर चुके थे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||