Image Slider

संवाद न्यूज एजेंसी


नूंह। जिला सचिवालय नूंह के प्रांगण में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित हुई। वहीं सीटू यूनियन की राज्य महासचिव उर्मिला रावत, राज्य की उपप्रधान सरस्वती, राज्य कमेटी के सदस्य गीता देवी की देखरेख में आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की कमेटी बनाई गई। जिसमें जिला प्रधान ममता रानी, जिला सचिव गीता रानी, जिला कैशियर नीरज व शारदा, प्रियंका, शबनम, सीमा, कुसुम लता कमेटी के सदस्य चुने गए। इस दौरान सभी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के मार्फत डीसी के नाम मांगपत्र सौंपा। वहीं डेपुटेशन पर 108 फीमेल सुपरवाइजर की भर्ती का विज्ञापन महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया है उसको भी संज्ञान में लाया गया ताकि जो योग्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है उनको पदोन्नति के जरिए सुपरवाइजर पद पर विभाग में अपनी सेवाएं देने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि विभाग में पहले से ही 50 प्रतिशत सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी वर्कर से ही प्रमोशन का कोटा है। अगर यह डेपुटेशन की भर्तियां होती हैं तो पदोन्नति का कार्य लेट होगा। जिसके चलते अधिकांश कार्यकर्ता तय उम्र सीमा को पार कर जाएंगी और वह इस अवसर से वंचित रह जाएंगी। वहीं जिला प्रधान ममता रानी, जिला सचिव गीता रानी ने कहा कि 28 जुलाई को अपनी समस्याओं को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को लिखित मांगपत्र दिया था, लेकिन फिर भी समस्याओं का भी कोई निवारण नहीं हुआ है समस्याएं ज्यों के त्यों खड़ी हैं। केन्द्र से मिलने वाला मानधन एक साल साल से नहीं मिला। इसके अलावा स्टेट वाला भी कई महीनों तक नहीं दिया। साथ ही ना रीचार्ज, ना वर्दी, ना ईंधन, ना फ्लैक्सी फंड और ना ही आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया मिल रहा।

फोटो:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की फोटो।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||