Image Slider




नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज की एनएसएस इकाई ने मंगलवार को पॉज एंड प्रोटेक्ट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कुत्तों के काटने से बचाव और मानव-पशु के सुरक्षित व्यवहार पर नुक्कड़ नाटक हुआ। कॉलेज प्राचार्या प्रो. अरुण चौधरी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। नाटक में कुत्तों को चिढ़ाने या डराने के संभावित खतरों को बताया गया। एनएसएस कार्यक्रम संयोजिका आकृति सैनी ने कहा कि जागरूकता से कुत्तों के काटने की घटनाएं कम होंगी। ब्यूरो


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||