Image Slider

Last Updated:

फरहान अख्तर का एक बयान इन दिनों चर्चा में है, जिसे रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने से जोड़कर देखा जा रहा है. फरहान ने ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग से पहले सैफ अली खान के फिल्म छोड़ने की नौबत का किस्सा सुनाया. इसी दौरान उन्होंने कहा, ‘आजकल ये पैटर्न बन गया है.’ फरहान ने रणवीर या ‘डॉन 3’ का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई अटकलों को जन्म दे दिया है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक, लेखक और एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘दिल चाहता है’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर आइकॉनिक कल्ट-क्लासिक डेब्यू फिल्म पर मीडिया से बातचीत करते हुए फरहान ने अपनी इस पहली फिल्म से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया. हालांकि, पुरानी यादों को ताजा करते-करते फरहान ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया और फिल्म गलियारों में हलचल मचा दी है. नेटिजंस और सिनेमा प्रेमी यह कयास लगा रहे हैं कि फरहान अख्तर ने बातों ही बातों में एक्टर ने रणवीर सिंह द्वारा चर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ को ऐन वक्त पर छोड़ने पर करारा तंज कसा है.

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने खुलासा किया कि साल 2001 में आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग शुरू होने में जब महज 10 दिन बचे थे, तब सैफ अली खान इस प्रोजेक्ट को छोड़ने की कगार पर पहुंच गए थे. फोटो साभार-@faroutakhtar/Instagram

फरहान अख्तर ने उस पल को याद करते हुए कहा, ‘सैफ के पास अचानक डेट्स की समस्या खड़ी हो गई थी क्योंकि उनकी किसी दूसरी फिल्म का शेड्यूल आगे खिसक गया था. वह उस स्थिति में असमंजस में थे और उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी. हर किसी ने उन्हें मनाने की कोशिश की. उस समय मेरा सिर चकरा गया था क्योंकि जब मैं उनसे मिला था और हमने किरदार पर काम किया था तो मुझे लगा कि उनके अलावा इस रोल को कोई और निभा ही नहीं सकता. वह सच में मेरे लिए दिल टूटने जैसा पल था.’ फोटो साभार-@faroutakhtar/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

फरहान ने आगे बताया कि उस वक्त पूरी प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका था, सेट्स बनाए जा रहे थे और पूरी टीम शूटिंग के लिए तैयार थी. ऐसी स्थिति में आमिर खान ने फरहान से कहा था कि अगर सैफ यह रोल नहीं कर रहे हैं, तो फरहान को खुद यह किरदार (समीर का रोल) निभाना पड़ेगा. हालांकि, बाद में किस्मत ने साथ दिया, डेट्स की समस्या सुलझ गई और सैफ अली खान फिल्म में वापस आ गए. फोटो साभार-@faroutakhtar/Instagram

सैफ अली खान के इस पूरे वाकये का जिक्र करते हुए फरहान अख्तर ने हंसते हुए एक ऐसी बात कही, जिसने इंटरव्यूअर समेत पूरे बॉलीवुड का ध्यान खींच लिया. शूटिंग से कुछ हफ्ते पहले एक्टर्स के फिल्म छोड़ने पर फरहान ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘शूटिंग से ठीक एक महीना पहले ऐसा होना… आजकल तो यह एक पैटर्न बनता जा रहा है. सिर्फ मेरे ही साथ नहीं, बल्कि ऐसा भी होता है.’ फोटो साभार-@faroutakhtar/Instagram

फरहान का यह बयान सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. फरहान ने आगे मुस्कराते हुए कहा, ‘सही में, ऐसा भी होता है.’ हालांकि, फरहान ने पूरे इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह या ‘डॉन 3’ का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन बॉलीवुड फैंस और ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि उनका इशारा साफ तौर पर रणवीर सिंह की तरफ ही था. फोटो साभार-@faroutakhtar/Instagram

बातचीत में फरहान अख्तर ने यह भी कहा कि फिल्मों और किरदारों की अपनी एक अलग किस्मत होती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे सच में लगता है कि कौन सा एक्टर किस फिल्म या रोल में फिट होगा, उसकी अपनी किस्मत तय होती है. जब स्क्रिप्ट की एनर्जी किसी एक्टर की फ्रीक्वेंसी के साथ मैच करती है, तब जाकर एक शानदार सिनेमा बनता है.’ फोटो साभार-@faroutakhtar/Instagram

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली ‘डॉन 3’ का ऑफिशियल ऐलान अगस्त 2023 में रणवीर सिंह के साथ बतौर लीड एक्टर किया गया था. शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह को इस सफल फ्रेंचाइजी का नया चेहरा बनाया गया था. लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग शुरू होने से ठीक कुछ हफ्ते पहले शेड्यूल में देरी और आपसी रचनात्मक मतभेदों का हवाला देते हुए रणवीर सिंह अचानक इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए. फोटो साभार-@faroutakhtar/Instagram

इस अचानक एग्जिट के कारण फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस और रणवीर सिंह के बीच गहरा मतभेद पैदा हो गया. यह मामला इतना बढ़ गया कि वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) तक पहुंच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान का हवाला देते हुए भारी-भरकम मुआवजे की मांग की थी. बाद में एफडब्ल्यूआईसीई ने स्पष्टीकरण जारी किया और विवाद को सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाए, लेकिन फरहान और रणवीर के रिश्तों में आई दरार की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||