इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए अभी ट्रेड लिस्ट जारी भी नहीं हुआ है कि पहले ही ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस को ऑफर्स की भरमार लग गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक के लिए मुंबई के साथ ट्रेड पर पांच-पांच टीमों का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने अभी हार्दिक को ट्रेड करने का मन नहीं बनाया है.
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कम से कम पांच टीमें हार्दिक के लिए ट्रेड में जा सकते हैं. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ट्रेड की बातचीत में अब तक ज्यादा प्रगति नहीं हुई है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक को अपने साथ जोड़ने पर सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि मुंबई ने अपने कप्तान के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की मांग की थी, लेकिन सीएसके आयुष की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को देने के लिए तैयार हुआ है, जिससे बात नहीं बन पाई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी हार्दिक के लिए अपनी दिलचस्पी दिखा रही है. दिल्ली की टीम को लेकर कहा जा रहा है कि वह हार्दिक के लिए अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ का ट्रेड करने के लिए इच्छुक है, लेकिन मुंबई ने अभी इस ट्रेड पर कोई बात आगे नहीं बढ़ाई है.
एक अफवाह ये भी है कि लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम भी हार्दिक के ट्रेड में शामिल है. लखनऊ की टीम निकोलस पूरन से हार्दिक पंड्या की अदला-बदली करना चाह रही है, लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा ये देखना काफी रोचक है.
इसके अलावा हार्दिक के ट्रेड में राजस्थान रॉयल्स का भी नाम सामने आ रहा है. इस ट्रेड में राजस्थान हार्दिक के लिए अपनी टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सौंपने पर विचार सकती है, लेकिन मुंबई के पास पहले से ही कई अच्छे ओपनर हैं तो फिर कम संभावना है कि वह राजस्थान के साथ डील करें.
इस अफवाह ट्रेड लिस्ट में कोलकाता नाइटराइडर्स का भी सामने आ रहा है. केकेआर की टीम ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के साथ हार्दिक के ट्रेड पर विचार कर रही है. हालांकि, ग्रीन आगामी एशेज सीरीज के कारण शायद ही पूरे सीजन में खेल पाए, जिसे ध्यान में रखते हुए मुंबई की टीम इस ट्रेड बचना ही चाहेगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



