बॉलीवुड में अपना मुकाम तलाश रहीं कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं. उनके चर्चा में आने की सबसे बड़ी वजह एक्टर गोविंदा के साथ उनका नाम जुड़ना है. उत्तर प्रदेश की रहने वाली कोमल, गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ में हीरोइन के रोल में नजर आएंगी. हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से उनके लिंक-अप की अफवाहें तेज हो गई हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके सिल्वर स्क्रीन पर प्रोफेशनल कमबैक की चर्चा तो कम है, लेकिन को-स्टार कोमल के साथ उनके अफेयर की अफवाहें लगातार तूल पकड़ रही हैं.
कोमल को रानी स्वर्णकार के नाम से भी जाना जाता है. वह गोविंदा के साथ कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से देखी जा चुकी हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे सिर्फ अटकलें ही माना जा रहा है.
कोमल एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने की कोशिश कर रही हैं. गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ से नाम जुड़ने से पहले आम दर्शक उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते थे. यही वो मूवी है, जिससे गोविंदा का 7 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक होने जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उत्तर प्रदेश की रहने वाली कोमल हिंदी सिनेमा में भले ही नई हों, लेकिन गोविंदा के साथ जुड़ने के बाद से वह इन दिनों चर्चा में आ गई हैं. फिलहाल, उनके निजी जीवन, शिक्षा, परिवार और उम्र को लेकर प्रामाणिक जानकारी सार्वजनिक रूप से मौजूद नहीं है.
कोमल के रातों-रात सुर्खियों में आने की सबसे बड़ी वजह गोविंदा के साथ उनका नाम जुड़ना ही है. वह गोविंदा के बड़े पर्दे पर कमबैक का जरिया मानी जा रही फिल्म ‘रूपा’ में उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो कोमल गोविंदा के एक और अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘दुनियादारी’ का भी हिस्सा हैं.
दोनों के बीच नजदीकियों की ये खबरें तब शुरू हुईं, जब हाल ही में गोविंदा और कोमल को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया. उनके साथ दिखने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तहलका मच गया और दोनों के रिश्तों को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई.
इन खबरों ने इसलिए भी ज्यादा जोर पकड़ा क्योंकि गोविंदा लंबे समय से शादीशुदा हैं. सुनीता आहूजा के साथ उनकी शादी 1987 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे-टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं.
हाल ही में जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से गोविंदा की कोमल के साथ वायरल हो रही तस्वीरों पर पूछा, तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने एक मशहूर कहावत का जिक्र करते हुए सिर्फ इतना कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि. सुनीता आहूजा आगे कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. इसलिए वह ऐसी हरकतें कर रहे हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

