Last Updated:
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मैच में पुरानी दिल्ली6 के कप्तान अनुज रावत ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से तहलका मचा दिया. आउटर दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में अनुज ने सिर्फ 38 गेंद में 92 रन कूट दिए, जिससे उनकी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी. अपनी इस पारी में अनुज कुल 16 बाउंड्री लगाई.
पुरानी दिल्ली के लिए अनुज रावत की विस्फोटक बैटिंग
आउट दिल्ली के खिलाफ अनुज तब बैटिंग करने उतरे थे जब टीम ने सिर्फ 9 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिया था. पुरानी दिल्ली मुश्किल फंस चुकी थी, लेकिन अनुज ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद से गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. इस दौरान उन्हें ओपनर बल्लेबाज आर्यन गौर का भी बेहतरीन साथ मिला जो 40 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में आर्यन ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए.
पुरानी दिल्ली ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो पुरानी दिल्ली की टीम ने 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की. मैच में आउट दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही. आउट दिल्ली की तरफ से सिर्फ अक्षय सैनी और प्रियांश आर्य ही पुरानी दिल्ली के गेंदबाजों को कुछ देर के लिए टक्कर दे पाए.
टीम के लिए अक्षय सैनी ने सबसे ज्यादा 40 गेंद में 49 रनों की पारी खेली. इसके अलावा प्रियांश आर्य ने भी 46 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज आउट दिल्ली के लिए अपना दम नहीं दिखा पाए. वहीं, पुरानी दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी की बात करें पंकज जसवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा दिग्वेश राठी, रजनीश दादर और उद्धभ मोहन के खाते में 2-2 विकेट आया, जबकि देव लाकरा ने भी एक सफलता हासिल की.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

