Image Slider

Last Updated:

Pranav Ilango Brown University Scholarship: तमिलनाडु के इरोड के रहने वाले 17 वर्षीय प्रणव इलंगो ने अमेरिका की नामी ब्राउन यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाकर देश का नाम रोशन किया है. उन्हें 3.55 करोड़ रुपये की 100% स्कॉलरशिप मिली है, जिससे उनका रहना-खाना और 4 साल की पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त होगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

17 साल के प्रणव को मिली 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप, Math में हैं वर्ल्ड टॉपरZoom

Pranav Ilango Scholarship Ivy League: प्रणव इलंगो को 100 फीसदी स्कॉलरशिप मिली है

नई दिल्ली (Pranav Ilango Brown University Scholarship). सपनों की कोई सीमा नहीं होती. अगर हौसले बुलंद हों तो गांव-कस्बे की गलियों से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े मंच तक पहुंचना मुश्किल नहीं होता. तमिलनाडु के इरोड जिले के रहने वाले 17 साल के प्रणव इलंगो ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. प्रणव को अमेरिका की बेहद मशहूर आईवी लीग यूनिवर्सिटी ‘ब्राउन यूनिवर्सिटी’ में एडमिशन मिला है. खास बात है कि उन्हें वहां से 3.55 करोड़ रुपये की फुल स्कॉलरशिप दी गई है.

स्कॉलरशिप में 4 साल की पढ़ाई, रहने और खाने-पीने का खर्च शामिल है. यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि विदेश की टॉप यूनिवर्सिटी में जाना सिर्फ बड़े शहरों के बच्चों के बस की बात है. लेकिन प्रणव ने अपनी मेहनत और सही गाइडेंस से यह सोच बदल दी. ब्राउन यूनिवर्सिटी के अलावा हॉन्गकॉन्ग यूनिवर्सिटी ने भी प्रणव को 100% स्कॉलरशिप का ऑफर दिया था. जानिए छोटे से शहर के लड़के ने इतना बड़ा मुकाम कैसे हासिल किया.

छोटी उम्र से ही बड़े सपनों की नींव

प्रणव को सफलता रातों-रात नहीं मिली है. इसके पीछे सालों की कठिन मेहनत और सही दिशा में की गई तैयारी है. इरोड की सीएस एकेडमी में पढ़ने वाले प्रणव ने सिर्फ 13 साल की उम्र में ही समझ लिया था कि उन्हें जीवन में कुछ अलग करना है. उन्होंने डेक्सटेरिटी ग्लोबल के नेशनल स्कॉलर डेवलपमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लिया था. यहां मिली मेंटरशिप और ट्रेनिंग ने प्रणव की सोच बदल दी. पढ़ाई में प्रणव हमेशा से अव्वल रहे हैं. वह कैंब्रिज के IGCSE मैथमेटिक्स में ‘वर्ल्ड टॉपर’ का खिताब भी जीते चुके हैं.

गणित सिर्फ नंबरों का खेल नहीं, समस्याओं का हल है

अक्सर स्टूडेंट्स गणित को सिर्फ एक विषय मानते हैं और परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने के लिए पढ़ते हैं. लेकिन प्रणव के लिए गणित केवल किताबों या फार्मूला तक सीमित नहीं था. उनका मानना है कि गणित एक ऐसा जरिया है जिससे हम दुनिया की मुश्किल से मुश्किल समस्याएं समझ सकते हैं और उनका सही हल निकाल सकते हैं. यही वजह है कि उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए कोई आम रास्ता नहीं चुना, बल्कि दो बिल्कुल अलग दिखने वाले विषयों को साथ जोड़ा.

डेटा और तकनीक से समाज सेवा का अनोखा सपना

ब्राउन यूनिवर्सिटी में प्रणव ‘पब्लिक हेल्थ’ और ‘अप्लाइड मैथमेटिक्स’ की पढ़ाई करेंगे. अब आप सोचेंगे कि गणित और हेल्थ का क्या कनेक्शन? दरअसल, प्रणव का मकसद डेटा, तकनीक और मैथ्स को मिलाकर हेल्थ सेक्टर की समस्याएं हल करना है. वह ऐसा प्लेटफॉर्म या वेंचर बनाना चाहते हैं जो सरकारों और आम लोगों को सही स्वास्थ्य डेटा और सटीक जानकारी दे सके. खासकर उन पिछड़े इलाकों में जहां आज भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं और सही जानकारियों की बहुत कमी है.

ब्राउन यूनिवर्सिटी की विरासत और प्रणव का भविष्य

प्रणव इलंगो जिस ब्राउन यूनिवर्सिटी में पढ़ने जा रहे हैं, उसकी स्थापना 1764 में हुई थी. यह दुनिया के 8 सबसे खास ‘आईवी लीग’ में से एक है. यहां स्टूडेंट्स एक साथ कई विषयों को जोड़कर अपनी पसंद का शोध कर सकते हैं. प्रणव का कहना है कि इतने सालों में उन्हें जो गाइडेंस मिला, उसने उनके सोचने का दायरा बहुत बढ़ा दिया. अब वे अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करके देश-दुनिया के जरूरतमंद समुदायों की मदद करना चाहते हैं. प्रणव की कहानी हर उस युवा के लिए मिसाल है जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखता है.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||