Image Slider

Last Updated:

Ghaziabad News: इस्कॉन राजनगर गाजियाबाद ने पहली बार हरे कृष्ण प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का फैसला लिया है. इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रश्नों के उत्तर देना नहीं, बल्कि युवाओं को श्रीकृष्ण के जीवन, भगवद्गीता के संदेश और भारतीय संस्कृति की मूल भावना से परिचित कराना है.

गाजियाबाद: मोबाइल की स्क्रीन पर घंटों बिताने वाली GEN Z पीढ़ी को अब श्रीकृष्ण, श्रीमद्भगवद्गीता और सनातन संस्कृति से जोड़ने की अनोखी पहल शुरू होने जा रही है. बदलते दौर में जहां युवा धार्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान से दूर होते जा रहे हैं, वहीं इस्कॉन राजनगर गाजियाबाद ने पहली बार हरे कृष्ण प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने का फैसला लिया है. इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रश्नों के उत्तर देना नहीं, बल्कि युवाओं को श्रीकृष्ण के जीवन, भगवद्गीता के संदेश और भारतीय संस्कृति की मूल भावना से परिचित कराना है.

खास बात यह है कि प्रतियोगिता में भारत ही नहीं, विदेशों से भी प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे. स्कूल के विद्यार्थियों से लेकर ग्रेजुएशन और मास्टर्स के छात्र इसमें भाग ले सकेंगे. आयोजकों का मानना है कि शिक्षा के साथ यदि युवा अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को भी समझेंगे, तो वे बेहतर नागरिक बनने के साथ देश के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे.

ऑनलाइन क्विज का आयोजन
इस्कॉन राजनगर के कम्युनिकेशन विभाग के लीडर कन्हैया दास ने बताया कि आज के समय में कई युवा धार्मिक जानकारी केवल सोशल मीडिया तक सीमित रखते हैं, जबकि जरूरी है कि वे श्रीकृष्ण के जीवन, भगवद्गीता और सनातन संस्कृति को पढ़कर समझें. इसी उद्देश्य से इस ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक प्रतिभागी इस्कॉन की वेबसाइट या क्यूआर कोड के माध्यम से 101 रुपये शुल्क देकर 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.

विदेशों से भी आ सकते हैं प्रतिभागी
प्रतियोगिता तीन स्तरों में होगी, कक्षा 3 से 8, कक्षा 9 से 12 और ग्रेजुएशन व मास्टर्स के विद्यार्थियों के लिए. यह ऑनलाइन क्विज 1 सितंबर सुबह 8 बजे से 2 सितंबर सुबह 8 बजे तक चलेगी. भारत ही नहीं, विदेशों से भी प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले सकेंगे. किसी भी धर्म या समुदाय के लोग भाग ले सकते हैं. विजेताओं के लिए इस्कॉन की ओर से आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||