रणवीर सिंह का फिल्म ‘धुरंधर’ वाला हमजा वाला रोल लोग अब तक भुला नहीं पाए हैं. लेकिन अगर बात हिंदी सिनेमा के सबसे खौफनाक हमजा की हो, तो विजय वर्मा का नाम भी याद आता है. साल 2022 में ओटीटी पर आई ‘डार्लिंग्स’ में उनका निभाया यह किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसा है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने लोगों को हैरान कर दिया था. फिल्म में उनके किरदार हमजा की अब तक चर्चा कम नहीं हुई है. लेकिन इससे पहले भी हिंदी सिनेमा में एक हमजा ऐसा भी आया था, जिसने अपनी खामोश मौजूदगी और खौफनाक अंदाज से दर्शकों को हिला दिया था. वो कोई और नहीं विजय वर्मा हैं. साल 2022 में ओटीटी पर रिलीज हुई ‘डार्लिंग्स’ में उन्होंने हमजा का निभाया था.
हमजा का सबसे बड़ा हथियार उसकी खामोशी थी. विजय वर्मा ने बिना ऊंची आवाज़ और बिना ओवरएक्टिंग के सिर्फ अपने एक्सप्रेशन और आंखों के ज़रिए ऐसा डर पैदा किया कि हर सीन बेचैन कर देता था.
‘डार्लिंग्स’ जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म में विजय वर्मा के अभिनय की दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने जमकर तारीफ की. हमजा को उस साल के सबसे दमदार और यादगार किरदारों में शामिल किया गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हमजा कब क्या करेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल था. उसका यही अप्रत्याशित व्यवहार हर सीन में तनाव बनाए रखता था और दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता था.
आलिया भट्ट के साथ उसके रिश्ते वाले सीन हों या शेफाली शाह के साथ आमना-सामना, विजय वर्मा हर फ्रेम में पूरी तरह किरदार में नजर आए. तीनों कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस ने फिल्म को और असरदार बना दिया.
‘डार्लिंग्स’ जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म में विजय वर्मा के अभिनय की दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने जमकर तारीफ की. हमजा को उस साल के सबसे दमदार और यादगार किरदारों में शामिल किया गया.
आज जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के हमज़ा की चर्चा हो रही है, तो कई फिल्म प्रेमियों को विजय वर्मा का हमज़ा भी याद आ रहा है. वजह साफ है. विजय ने इस किरदार को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि इस तरह जिया कि चार साल बाद भी उसका असर कम नहीं हुआ. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का हमजा दर्शकों पर वैसी ही छाप छोड़ पाता है या नहीं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



