Image Slider

Last Updated:

भारतीय सिनेमा का दायरा अब केवल बड़ी स्टारकास्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मेकर्स बड़े पर्दे पर जादुई अनुभव देने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. ‘रामायण’ से लेकर ‘कल्कि 2898 एडी’ और ऑस्कर जीतने वाली ‘आरआरआर’ तक, भारतीय फिल्मों का बजट अब हॉलीवुड को टक्कर दे रहा है. हैरतअंगेज वीएफएक्स और भव्य सेट्स के दम पर ये फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही हैं, बल्कि दुनियाभर में भारतीय सिनेमा का परचम लहरा रही हैं.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा का कैनवास अब पहले से कहीं ज्यादा भव्य और बड़ा हो चुका है. मेकर्स अब दर्शकों को वर्ल्ड-क्लास सिनेमाई अनुभव देने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहे हैं. पौराणिक कथाओं, हाई-टेक साइंस-फिक्शन और हैरतअंगेज एक्शन से सजी फिल्में न केवल देश में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, बल्कि वैश्विक पटल पर भी अपनी मजबूत धाक जमा रही हैं. आज हम आपको भारत की 10 सबसे महंगी फिल्मों के बारे में बताते हैं.

रामायण: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है. दो पार्ट में बन रिलीज होने वाली इस फ्रैंचाइजी का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हांस जिमर का संगीत होगा. इस मूवी का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

टॉक्सिक: साउथ सुपरस्टार यश की एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में शामिल है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस पीरियड गैंगस्टर ड्रामा का अनुमानित बजट 700 से 800 करोड़ रुपये है. ‘केजीएफ’ फ्रैंचाइजी की अपार सफलता के बाद यश की इस फिल्म को बेहद बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है. मेकर्स इसे एक इंटरनेशनल स्तर के सिनेमा के रूप में दुनिया भर में पेश करने जा रहे हैं. यह मूवी इस साल अगस्त महीने रिलीज होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कल्कि 2898 एडी: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ करीब 600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार हुई थी. इस साइंस-फिक्शन फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं और भविष्य की दुनिया का अद्भुत मेल देखने को मिला. प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे दिग्गजों से सजी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अपने शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार कहानी के दम पर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान रचे.

आरआरआर: जूनियर एनटीआर और राम चरण की पीरियड एक्शन ड्रामा ‘आरआरआर’ लगभग 550 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी. एसएस राजामौली की इस फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के झंडे गाड़े. बेहतरीन एक्शन और देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई, वहीं इसके सुपरहिट गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया.

आदिपुरुष: ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ अपने ऐलान के समय से ही सुर्खियों में रही थी. प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म का निर्माण करीब 500 से 700 करोड़ रुपये के बड़े बजट में किया गया था. हालांकि, भारी-भरकम बजट और विशाल स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी. इसके कमजोर वीएफएक्स और डायलॉग्स की वजह से इसे काफी आलोचना झेलनी पड़ी और यह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई.

2.0: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 भारत की शुरुआती सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. लगभग 450 से 600 करोड़ रुपये में बनी इस साइंस-फिक्शन थ्रिलर का निर्देशन एस. शंकर ने किया था. फिल्म में दिखाए गए टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड रोबोटिक्स और स्पेशल इफेक्ट्स ने उस दौर में भारतीय सिनेमा में वीएफएक्स के स्तर को काफी हद तक ऊपर उठा दिया था. यह तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है.

पुष्पा 2- द रूल: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को मेकर्स ने लगभग 410 करोड़ रुपये के विशाल बजट के साथ तैयार किया. सुकुमार के बेहतरीन निर्देशन और जबरदस्त इस एक्शन-ड्रामा ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. फिल्म के भारी-भरकम बजट का असर इसके भव्य सीन्स, एक्शन सीक्वेंस और शानदार सिनेमैटोग्राफी में साफ दिखाई देता है. 1800 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ‘पुष्पा 2’ ने इतिहास रच दिया था.

द राजा साब: साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ लगभग 405 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी थी. यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे महंगी प्रोजेक्ट्स में से एक है. फिल्म के इस भारी-भरकम बजट का एक बड़ा हिस्सा भव्य सेट-डिजाइन, स्पेशल इफेक्ट्स और एडवांस्ड वीएफएक्स वर्क पर खर्च किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की यह मूवी बुरी तरह पिट गई थी.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम: थलापति विजय की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म गोट करीब 400 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी. वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है. फिल्म में थलापति विजय के युवा अवतार को दिखाने के लिए डी-एजिंग टेक्नोलॉजी, बड़े पैमाने पर तैयार किए गए एक्शन सीन्स और हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल हुआ, जिस पर बजट का बड़ा हिस्सा खर्च हुआ.

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को करीब 375 करोड़ रुपये के भारी बजट में तैयार किया गया था. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म भारतीय पौराणिक अस्त्रों की कहानी पर आधारित थी जिसे बनाने के लिए वर्ल्ड-क्लास वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था. अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और शाहरुख खान भी इस मूवी का हिस्सा थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||