सर्पगंधा की जड़ सबसे अधिक उपयोगी मानी जाती है. इसमें मौजूद औषधीय गुण रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यही कारण है कि कई आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है. इसके सेवन से घबराहट और बेचैनी भी कम हो सकती है. नींद की समस्या में फायदेमंद होता है. बताते हैं कि सर्पगंधा का उपयोग नींद न आने की समस्या में भी किया जाता है.
गोंडाः सर्पगंधा एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई वर्षों से किया जा रहा है. यह पौधा खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा तनाव, अनिद्रा और मानसिक बेचैनी जैसी समस्याओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार सर्पगंधा में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर और दिमाग दोनों को शांत रखने में मदद करते हैं.
रक्तचाप नियंत्रित करता है सर्पगंधा
लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति बताते हैं कि सर्पगंधा की जड़ सबसे अधिक उपयोगी मानी जाती है. इसमें मौजूद औषधीय गुण रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यही कारण है कि कई आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है. इसके सेवन से घबराहट और बेचैनी भी कम हो सकती है. नींद की समस्या में फायदेमंद होता है. बताते हैं कि सर्पगंधा का उपयोग नींद न आने की समस्या में भी किया जाता है. जिन लोगों को लंबे समय से अनिद्रा की परेशानी रहती है, उनके लिए आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व बताया गया है. इसके अलावा तनाव और मानसिक थकान को कम करने में भी यह पौधा लाभदायक माना जाता है.
डॉक्टर की सलाह पर करें यूज
आयुर्वेद विशेषज्ञ विष्णु दत्त प्रजापति का कहना है कि सर्पगंधा का सेवन हमेशा डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर ही करना चाहिए. इसकी मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और बीमारी के अनुसार तय की जाती है. बिना सलाह के अधिक मात्रा में सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर, अत्यधिक नींद, चक्कर या अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं. विष्णु दत्त प्रजापति बताते हैं कि सर्पगंधा की खेती भी किसानों के लिए अच्छी आमदनी का माध्यम बन सकती है. औषधीय पौधों की बढ़ती मांग के कारण इसकी खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है. कई किसान इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. हालांकि खेती शुरू करने से पहले कृषि या औषधीय पौधों के विशेषज्ञ से जानकारी लेना जरूरी है.
विशेषज्ञ विष्णु दत्त प्रजापति सलाह देते हैं कि किसी भी बीमारी के इलाज के लिए केवल घरेलू नुस्खों या औषधीय पौधों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. यदि ब्लड प्रेशर, तनाव या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर से जांच कराकर उचित इलाज कराना सबसे सुरक्षित तरीका है. सर्पगंधा एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, लेकिन इसका सही और सुरक्षित उपयोग ही इसके पूरे लाभ दिला सकता है. इसकी पुष्टि लोकल 18 नहीं करता है. वैद्य की बताई हुई बातों पर खबर लिखी गई है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



