Image Slider

Last Updated:

Kangana Ranaut vs Saurav Das: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने CJP के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की कड़ी आलोचना की और जेन जेड को ‘जेनरेटर गटर’ बताते हुए प्रदर्शनों के वीडियो पर कटाक्ष किया. कंगना की सौरव की उम्र की बात करते हुए उन्हें बेकार और बेरोजगार बताया. अब सौरव ने उन्हें फिर एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ होना चाहिए.

Zoom

सौरव दास ने कंगना रनौत के गूगल सर्च स्टेटमेंट पर तंज कसा है.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के बीच जारी जुबानी जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. कंगना द्वारा सौरव दास को ’28 साल का बेरोजगार और बेकार’ बताए जाने के बाद, सौरव दास ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में पलटवार किया है. उन्होंने कंगना को ज्ञान बढ़ाने लिए ‘स्टूडेंट ऑफ लाइफ’ बनने की सलाह दी है, क्योंकि सीखना कभी खत्म नहीं होता.

यह विवाद तब शुरू हुआ जब CJP और छात्र संगठनों ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों का वीडियो वायरल हुए, जिस पर कंगना ने नाराजगी जताई.

कैसे शुरु हुई बयानबाजी

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||