Image Slider

Last Updated:

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. इस वक्त वह बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर है कि फिल्म का इंट्रोडक्शन बेहद अलग अंदाज में होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आलिया की फिल्म की पहली झलक होगी खास

नई दिल्ली. आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को रिपब्लिक डे वीकेंड के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. अब फिल्म को लेकर एक नई और दिलचस्प जानकारी सामने आई है.

खबरों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली इस बार फिल्म का प्रमोशन बिल्कुल अलग अंदाज में शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला इंट्रोडक्शन किसी आम टीजर या पोस्टर के जरिए नहीं होगा. इसकी जगह दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई प्रेजेंटेशन तैयार किया जा रहा है.

अनोखा होगा फिल्म का इंट्रोडक्शन

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि भंसाली खुद अपनी क्रिएटिव टीम के साथ मिलकर इस खास प्रमोशनल एसेट पर काम कर रहे हैं. यही फिल्म की पहली आधिकारिक झलक होगी और इसी के साथ ‘लव एंड वॉर’ के प्रमोशन की भी शुरुआत होगी. सूत्रों के मुताबिक, इस बार मेकर्स पारंपरिक तरीका नहीं अपनाना चाहते. यानी पहले किरदारों के पोस्टर या एक साधारण टीजर रिलीज करने की बजाय ऐसा विजुअल एक्सपीरियंस तैयार किया जा रहा है, जो दर्शकों को सीधे फिल्म की दुनिया में ले जाए. इसमें फिल्म का माहौल, भव्यता और कहानी का एहसास पहली बार देखने को मिलेगा.

फैंस मिलने वाला है सरप्राइज

बताया जा रहा है कि यह खास एसेट अब लगभग तैयार है और संजय लीला भंसाली इसके हर छोटे-बड़े क्रिएटिव पहलू पर खुद नजर रख रहे हैं. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही फैंस को ‘लव एंड वॉर’ की पहली आधिकारिक झलक देखने को मिल सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस एसेट का फॉर्मेट पूरी तरह से गुप्त रखा है. इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह सिर्फ एक प्रमोशनल वीडियो नहीं होगा, बल्कि इसे एक बड़े सिनेमाई इवेंट की तरह पेश किया जाएगा. मकसद यही है कि पहली झलक से ही दर्शक फिल्म की दुनिया से जुड़ जाएं और फिल्म को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ जाए.

संजय लीला भंसाली अपनी शानदार विजुअल स्टाइल, भावनाओं से भरी कहानियों और भव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ से भी लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. वहीं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी इस फिल्म को और भी खास बना रही है. ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||