Image Slider

होमखेलक्रिकेटबैटिंग-फील्डिंग पर सवाल या सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट का मामला? क्यों हटे भारत के 2 कोच

Last Updated:

Indian Cricket Team Coaching Support Staff: रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़, जहां घरेलू कोच पर भरोसा जताते थे तो गौतम गंभीर ने हेड कोच बनते ही अपने सपोर्ट स्टाफ में रेयान टैन डोशेट और मोर्ने मोर्कल के रूप में दो-दो विदेशी कोच रख लिया था. डंकन फ्लेचर के कार्यकाल खत्म होने के बाद बीते एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ था.

Zoom

रेयान टैन डोशेट और टी. दिलीप

नई दिल्ली: हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में ये दूसरा मौका है, जब उनके कोचिंग स्टाफ में इतने बड़े बदलाव हो रहे हैं. असिस्टेंट कोच रेयान टैन डोशेट और फील्डिंग कोच टी. दिलीप अब टीम के साथ नहीं रहेंगे. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि दोनों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है और बोर्ड ने उसे आगे न बढ़ाने का फैसला लिया है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से सुभादीप घोष अब टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच होंगे.

श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा बदलाव क्यों?
टी. दिलीप तो साल 2021 से टीम इंडिया के साथ बतौर फील्डिंग कोच जुड़े थे. उनका कॉन्ट्रैक्ट 8 जून को खत्म हुआ जबकि रेयान टैन का 10 जून को. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर श्रीलंका के खिलाफ बड़ी टेस्ट सीरीज से ठीक पहले टीम से जुड़े दो बड़े चेहरों को क्यों हटा दिया गया? क्या दोनों ने अपनी मर्जी से कॉन्ट्रैक्ट आगे न बढ़ाने का फैसला किया या फिर इसके पीछे क्रिकेट बोर्ड है?

तो इस वजह से हुए रेयान टैन की छुट्टी?
टीम में रेयान टैन डोशेट की पोजिशन भले ही असिस्टेंट कोच की थी, लेकिन वह मुख्यत: सितांशु कोटक के साथ बैटिंग ग्रुप में काम करते थे. फील्डिंग कोच टी. दिलीप को भी उनसे सपोर्ट मिलता था. टीम के भीतर वह एक ऐसा चेहरा थे, जिससे प्लेयर्स आसानी से जाकर अपनी बात कह देते थे. बिना हिचकिचाहट के खिलाड़ी उनसे वह कह सकते थे, जो बात गौतम गंभीर से कहने में झिझकते थे. मगर घटिया बल्लेबाजी प्रदर्शन और बेकार फील्डिंग की गाज रेयान पर पड़ी.

दोबारा KKR में गए रेयान टैन
नीदरलैंड्स के दिग्गज ऑलराउंडर रहे रेयान टैन डोशेट तो गौतम गंभीर के बेहद खास माने जाते थे. आईपीएल में वह गौतम गंभीर की उस कोर कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जिसने लंबे अरसे बाद ट्रॉफी जीती थी. 2024 के मध्य में जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने तब वह रेयान टैन को भी अपने साथ केकेआर से भारतीय सेटअप में ले आए थे. अब भारतीय टीम से दामन छूटने के बाद रेयान टैन डोशेट को कोलकाता नाइटराइडर्स में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. जहां उनके पुराने साथ अभिषेक नायर हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं.

मोर्ने मॉर्कल का क्या होगा?
2024-25 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के घटिया प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर के खासमखास अभिषेक नायर को असिस्टेंट कोच के रोल से मुक्त किया गया था, जिसके बाद सितांशु कोटक उनके रिप्लेसमेंट बनाए गए थे. हालांकि साउथ अफ्रीका के पूर्व बॉलर मोर्ने मोर्कल अभी भी टीम इंडिया के साथ बतौर बॉलिंग कोच जुड़े हुए हैं. माना जा रहा है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया गया है और वह अगले साल होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि साउथ अफ्रीका में होने वाले उस विश्व कप में मोर्कल का अनुभव फायदेमंद साबित होगा!

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर

अब गंभीर के कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन?
हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा सितांशु कोटक बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो मोर्न मोर्कल पेस बॉलिंग, साईराज बहुतुले स्पिन बॉलिंग कोच है. हरि प्रसाद मोहन बतौर एनलिस्ट टीम के साथ जुड़े हैं. भारतीय टीम चार अगस्त को श्रीलंका के लिए लिए रवाना होगा, जहां एक दशक बाद टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस दौरे पर दो मैच होंगे, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम हैं.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||