Image Slider

होमखेलक्रिकेटबेबी एक काम था…गंभीर के इंस्टाग्राम पोस्ट से बवाल, हेड कोच की हरकत पर सवाल!

Last Updated:

Gautam Gambhir Instagram account hacked: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक चर्चा का विषय बन गया है. उनके ताजा पोस्ट देखकर फैंस ने कमेंट्स सेक्शन में सवालों की बौछार लगा दी. कई यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि गौतम गंभीर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, ऐसी पोस्ट तो वह शेयर ही नहीं कर सकते.

Zoom

गौतम गंभीर इंस्टाग्राम अकाउंट

नई दिल्ली: अपने नाम के मुताबिक गौतम गंभीर रियल लाइफ में भी ‘गंभीर’ शख्सियत के ही मालिक हैं. बेहद कम बोलने वाले गंभीर के इंस्टाग्राम पर लगभग सवा करोड़ फॉलोअर्स हैं, लेकिन इसके बावजूद वह यदा-कदा ही पोस्ट करते हैं, ऐसे में उनके अकाउंट से एक के बाद एक कई अजीबोगरीब फोटो और वीडियो पोस्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मचना तो तय था. फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे कि टीम इंडिया के हेड कोच ऐसी पोस्ट भी शेयर कर सकते हैं.

दरअसल, 27 जुलाई की शाम चार बजे के आसपास गौतम गंभीर के इंस्टग्राम प्रोफाइल से छह फोटोज और वीडियोज शेयर किए गए, जिसमें कुछ ऐसे हैं, जिन्हें अक्सर ट्रोल्स और मीमर्स इंटरनेट पर शेयर करते हैं. फैंस कन्फ्यूज है कि खुद गौतम गंभीर खुद का मजाक उड़ाने वाले जोक्स और मीम्स अपने ही अकाउंट से क्यों शेयर करेंगे.

गौतम गंभीर के अकाउंट से अजीबोगरीब पोस्ट

खुद को ही क्यों ट्रोल करेंगे गंभीर?
इस पोस्ट में गंभीर की मुस्कुराती हुई एक तस्वीर थी और उसके बाद कई मीम्स थे, जिनमें दिखाया गया था कि भारत के पूर्व क्रिकेटर का मुस्कुराना कितना ‘दुर्लभ’ है. एक मीम में तो गंभीर को लोगों की मदद की गुहार पर इग्नोर करते दिखाया गया, लेकिन जब किसी ने मैसेज किया ‘बेबी एक काम था’ तो उन्होंने जवाब दिया ‘हुक्म करें मैडम जी’.

गौतम गंभीर के अकाउंट से अजीबोगरीब पोस्ट

फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया
‘जब देश का सबसे गंभीर इंसान मुस्कुरा दे…ऐसे पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने इसे किसी स्पॉन्सर्ड कैंपेन का हिस्सा बताया तो किसी ने कहा- लगता है हेड कोच साब का अकाउंट हैक हो गया है.

गौतम गंभीर की अजोबोगरीब पोस्ट

गंभीर की कोचिंग पर सवालिया निशान
बतौर कोच गौतम गंभीर के लिए बीते कुछ महीने बेहद कठिन गुजरे हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर भारत सिर्फ एक ही मैच जीत पाया जबकि छह T20I और दो ODI मैच में उसे मुंह की खानी पड़ी और UK से खाली हाथ लौटना पड़ा. टेस्ट क्रिकेट के लिए उनकी रणनीतिक समझ पर पहले ही सवाल उठ रहे थे. गंभीर का कार्यकाल 2027 तक है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||