Image Slider

गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार रात और बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। माैसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी माैसम इसी प्रकार का बना रह सकता है। हालांकि इस दाैरान तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 था, वह करीब एक डिग्री बढ़कर 33.6 हो गया। न्यूनतम तापमान में 26.3 से 27 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश को लेकर माैसम विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। दोपहर में हुई बारिश के संबंध में सूचना जारी नहीं की है।


पूरे सप्ताह बारिश की संभावना

माैसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर तापमान पर भी पड़ सकता है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक आ सकता है। वहीं 28 और 29 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जाते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दाैरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। एक अगस्त तक एक बार फिर माैसम बदल सकता और तापमान बढ़ने से उसम भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||