Last Updated:
Neet Protest Shubman Gill: भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से देश के युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने की अपील की है. NEET प्रश्नपत्र लीक विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच गिल ने उम्मीद जताई कि छात्रों की चिंताओं पर संवेदनशीलता, आपसी सम्मान और उनके सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा.
स्टूडेंट्स के साथ खड़े हुए शुभमन गिल
माना जा रहा है कि ये पूरा आंदोलन ‘जेन जी’ के कंधों पर आगे बढ़ा है. ऐसे में खुद इसी जनरेशन से आने वाले भारतीय कप्तान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि युवा पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और देश के भविष्य को आकार देने के लिए हर मौका मिलना चाहिए. गिल ने लिखा:
एक युवा भारतीय के रूप में मेरा मानना है कि हमारी पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और उस भविष्य को बनाने के लिए हर अवसर मिलना चाहिए जिसकी हम सभी आकांक्षा रखते हैं.
शुभमन गिल की इंस्टाग्राम स्टोरी
युवा के लिए सम्मान, लेकिन शांति से बात
गिल की माने तो वह उन युवाओं का सम्मान करते हैं, जिन्होंने पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने का रास्ता चुना है. उन्होंने कहा, ‘मुझे हर उस युवा के लिए बहुत सम्मान है जो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास रखता है.’
किसी विशेष प्रदर्शन या राजनीतिक मुद्दे का उल्लेख किए बिना गिल ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्रों की चिंताओं से निपटने के दौरान सहानुभूति रखने की अपील की. उन्होंने लिखा:
शिक्षा में हमारे देश के भविष्य को आकार देने की ताकत है. मुझे उम्मीद है कि हम संवेदनशीलता, आपसी सम्मान और हर छात्र के सर्वश्रेष्ठ हित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे. भारत के भविष्य के लिए.
प्रदर्शनकारी छात्र और पुलिस के बीच झड़प (पीटीआई)
फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं गिल
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि यूके दौरा खत्म होने के बाद शुभमन गिल फिलहाल आराम कर रहे हैं क्योंकि इस वक्त भारत और जिम्ब्बाब्वे के बीच जिम्बाब्वे में टी-20 सीरीज जारी है और वह टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


