Image Slider

होमखेलक्रिकेटइंग्लैंड का गुस्सा जिम्बाब्वे पर निकालेंगे वैभव सूर्यवंशी! गदर मचाने को तैयार

Last Updated:

vaibhav sooryavanshi ind vs zim 1st t20i: भारत के इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं, जहां टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों में वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. तीन मैचों में उन्होंने कुल 42 रन बना. अब इस युवा स्टार की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने पर होंगी.

Zoom

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंचे वैभव सूर्यवंशी.

नई दिल्ली. भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में वो प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. मैनचेस्टर में हुए टी20 मैच में 15 साल का यह लड़का जब टीम इंडिया की जर्सी में पहली बार बल्ला लेकर मैदान पर उतरा तो उनसे आक्रामक तेवर जरूर देखने को मिले, लेकिन सस्ते में आउट हो गए. यही कहानी अगले दो मैचों में भी रही. वैभव ने तीन टी20 मैच खेलकर सिर्फ 42 रन ही बनाए. भारत को इंग्लैंड से टी20 सीरीज में 0-4 से शर्मनाक सीरीज हार का मुंह देखना पड़ा. हालांकि, भारत का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया और वैभव की नजरें जिम्बाब्वे टूर पर हैं, जहां तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वैभव जो इंग्लैंड में नहीं कर पाए वो जिम्बाब्वे में करके दिखाएंगे.

जिम्बाब्वे पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी समेत भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं. BCCI ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिर्फ वही खिलाड़ी टीम के साथ नहीं दिखे, जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे. कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्ष दुबे जल्द ही जिम्बाब्वे पहुंचेंगे. भारतीय टीम इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज में मिली हार को भुलाकर जिम्बाब्वे में जीत का बिगुल बजाने उतरेगी, जिसमें एक बार फिर सबकी नजरें युवा वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||