Image Slider

होमताजा खबरदेशसोनम वांगचुक ने खत्म किया अपना अनशन, जेपी नड्डा की मीटिंग के बाद लिया फैसला

Last Updated:

Sonam Wangchuk CJP Protest: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आखिरकार अपना 23 दिन लंबा अनशन समाप्त कर दिया. खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन, कम पोटैशियम और बढ़े हुए कीटोन लेवल पर चिंता जताई थी. उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी सोनम वांगचुक की अपील और एक नीट अभ्यर्थी के पिता के आग्रह पर अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अपना अनशन, जेपी नड्डा की मीटिंग के बाद लिया फैसलाZoom

वांगचुक पिछले 23 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर थे.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपनी 23 दिन लंबी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के सीजेपी के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला किया. जंतर मंतर पर अनशन की वजह से वांगचुक का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद 18 जुलाई को उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उनके शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), पोटैशियम का स्तर काफी कम होने और कीटोन लेवल बढ़ने पर चिंता जताई थी.

वांगचुक पिछले 23 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर थे. सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया.

सीजेपी डेलिगेशन से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बातचीत की पहल पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||