rohit sharma: टीम के सोशल मीडिया से बातचीत में रोहित शर्मा ने बेहद साफ शब्दों में कहा, देखिए, मेरा काम बल्लेबाजी करना है. मैदान पर जाकर खेलना, अपने देश और टीम का प्रतिनिधित्व करना. डेब्यू के समय से मुझे यही सिखाया गया है और मैं वही करूंगा. शोर-शराबा तब भी था और जब तक मैं खेलूंगा, तब तक रहेगा.
लॉर्ड्स में शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने खुद दे दी रिटायरमेंट की बात पर पर सफाई
रोहित शर्मा इस साल फॉर्म से जूझ रहे थे. 8 मैचों में उन्होंने सिर्फ 241 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था और उनका औसत 30 का रहा लेकिन लॉर्ड्स में खेली गई इस शानदार पारी के साथ उन्होंने न सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया, बल्कि इतिहास भी रच दिया.
रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट से किया इनकार
टीम के सोशल मीडिया से बातचीत में रोहित शर्मा ने बेहद साफ शब्दों में कहा, देखिए, मेरा काम बल्लेबाजी करना है. मैदान पर जाकर खेलना, अपने देश और टीम का प्रतिनिधित्व करना. डेब्यू के समय से मुझे यही सिखाया गया है और मैं वही करूंगा. शोर-शराबा तब भी था और जब तक मैं खेलूंगा, तब तक रहेगा. इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता. मेरे लिए सबसे अहम है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं और टीम की सफलता में कितना योगदान देता हूं. अगर शोर नहीं होगा, तो मज़ा भी नहीं आएगा. मेरा काम मैदान के अंदर है और बाकी लोगों का काम बाहर. मैं इसे ऐसे ही देखता हूं.
लॉर्ड्स में जड़ा ऐतिहासिक शतक
दरअसल, दूसरे वनडे से पहले ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चयनकर्ताओं के दबाव में रोहित शर्मा लॉर्ड्स मैच के बाद संन्यास ले सकते हैं. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस खबर को खारिज कर दिया था. अब खुद रोहित के बयान ने सभी अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. रोहित शर्मा अब लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. यह पारी टीम और फैंस, दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



