Image Slider

19 July Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 19 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

 

आपका जन्मदिन: 19 जुलाई

 

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 

करियर: नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। 

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। 

 

परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। विवाह के योग बनेंगे। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। 

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) : दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री।

 

गुरप्रीत सिंह वड़ैच (Gurpreet Singh Waraich) : जिन्हें आमतौर पर गुरप्रीत घुग्गी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, हास्य अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं।

 

हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) : एक भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और पत्रकार हैं।

 

मंगल पांडे (Mangal Pandey) : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के प्रथम क्रांतिकारी।

 

दिनेश सिंह (Dinesh Singh) : द्वितीय, तीसरी, चौथी, पांचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य। 

 

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||