- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai
- कॉपी लिंक
चेन्नई से मदुरै जा रही एक स्लीपर बस में शनिवार को तमिलनाडु के पेरंबलूर जिले में आग लग गई। हादसा चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलामेडु के पास हुआ।
बस ड्राइवर ने सभी 23 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस ने यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी डंपर से टकराई, 4 श्रद्धालु घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई। हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगूर चौक के पास हुआ। इस घटना में चार श्रद्धालु घायल हो गए।
घायलों को तुरंत इलाज के लिए उधमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
पुणे के कोंढवा में पेंट के गोदाम में आग लगी, एक घायल
महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके स्थित पेंट के गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



