Image Slider

-प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने परिवार और अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण, नागरिकों से भी की सहभागिता की अपील
-पीपल, नीम और अमलतास के पौधों से सजेगा औद्योगिक क्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण को मिला नया संबल

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की तरफ से औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-थ्री में रोड किनारे पौधरोपण किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधे रोपित किए। उनके साथ ही एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेद्वी, डीजीएम उद्यान एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल ने भी पौधे लगाए।

पीपल, नीम और अमलतास के पौधे लगाए गए। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से इस बृहद पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनने और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान प्रबंधक प्रशांत समाधिया, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल सहित इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ खुशबू सिंह, सुनील दत्त, राकेश अग्रवाल, नरेश चौहान, एसके शर्मा, सुधीर त्यागी व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||