Image Slider

Last Updated:

अगर आप सुल्तानपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गोमती किनारे स्थित अटल पर्यावरण पार्क का टायर पार्क जरूर देखें. पुराने टायरों से बनी जीप, स्कूटर, कुर्सियां और अन्य आकर्षक कलाकृतियां न केवल पर्यटकों को आकर्षित करती हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती हैं.

अगर आप सुल्तानपुर घूमने आ रहे हैं या यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो शहर में गोमती स्थित अटल पर्यावरण पार्क में बने टायर पार्क का भ्रमण जरूर करें. यह पार्क अपनी अनोखी कलाकृतियों और आकर्षक डिजाइन के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. यहां बेकार और पुराने टायरों से खूबसूरत संरचनाएं तैयार की गई हैं.

इस अटल पर्यावरण पार्क में सिर्फ जीप ही नहीं, बल्कि एक पुराना स्कूटर भी रखा गया है. यह स्कूटर पार्क को देशी लुक देने की कोशिश करता है. दीप और स्कूटर की डिजाइन लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है. यहां पर मौजूद आकृति यह बताती है कि बेकार समझी जाने वाले सामान का भी क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस अटल पर्यावरण पार्क में सिर्फ जीप ही नहीं, बल्कि एक पुराना स्कूटर भी रखा गया है. यह स्कूटर पार्क को देशी लुक देने की कोशिश करता है. दीप और स्कूटर की डिजाइन लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है. यहां पर मौजूद आकृति यह बताती है कि बेकार समझी जाने वाले सामान का भी क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पार्क में आने वाले लोगों के बैठने के लिए भी पुराने टायरों से सुंदर और मजबूत कुर्सियां बनाई गई हैं. ये कुर्सियां आकर्षक होने के साथ उपयोगी भी हैं. पर्यटक यहां बैठकर पार्क की सुंदरता का आनंद लेते हैं और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताते हैं.

अटल पर्यावरण पार्क का यह टायर पार्क बच्चों के लिए भी बेहद खास है. यहां बनी विभिन्न आकृतियां बच्चों को आकर्षित करती हैं और उन्हें खेलने का अवसर देती हैं. परिवार के साथ आने वाले लोग यहां बच्चों को सुरक्षित वातावरण में खेलते हुए देख सकते हैं.

इस टायर पार्क का उद्देश्य केवल सुंदरता बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी है. पुराने और अनुपयोगी टायरों का दोबारा उपयोग करके यह दिखाया गया है कि कबाड़ भी उपयोगी और आकर्षक बनाया जा सकता है. यह एक प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है.

गर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने लोकल 18 से बताया कि सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद ने इस टायर पार्क को विकसित कर सुल्तानपुर में टूरिज्म को बढ़ावा देने का प्रयास किया है. यहां आने वाले टूरिस्ट इस अनोखी एक्टिविटी को देखकर प्रभावित होते हैं. इससे सुल्तानपुर की पहचान एक नए पर्यटन स्थल के रूप में भी मजबूत हो रही है.

अटल पर्यावरण पार्क में बने इस टायर पार्क में जीप, स्कूटर, टायरों से बनी कुर्सियां और कई अन्य आकर्षक आकृतियां तैयार की गई हैं. यह अटल पर्यावरण पार्क आज न‌‌ सिर्फ सुल्तानपुर शहर के लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग भी यहां आ रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||