Image Slider

 

नई दिल्ली. म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी का नया गाना ‘नाच ले ललरिया’ रिलीज हो गया है. यह गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का हिस्सा है. फुल ऑन डांस बीट्स से भरा यह ट्रैक फिल्म के मस्तीभरे अंदाज की झलक दिखाता है.गाने की शूटिंग लंदन की खूबसूरत और रंगीन लोकेशंस पर की गई है. इसमें राघव जुयाल के साथ फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी नजर आ रही है. ‘नाच ले ललरिया’ को टिप्स म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है.गाने को लेकर अमित त्रिवेदी ने कहा कि शुरुआत से ही उनकी कोशिश एक ऐसा गाना बनाने की थी, जिसे सुनते ही लोगों का डांस करने का मन हो जाए. उन्होंने बताया कि ‘भाई तेरा स्टार है’ एक हल्की-फुल्की और एंटरटेनिंग फिल्म है, इसलिए इसके म्यूजिक में भी वही जोश और एनर्जी रखना जरूरी था. उन्होंने कुमार के लिखे बोल और जैस्मीन व सुधीर की आवाज की भी जमकर तारीफ की. अमित ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को इस गाने पर डांस करने में उतना ही मजा आएगा, जितना उनकी टीम को इसे बनाने में आया.फिल्म में राघव जुयाल के अलावा संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निकी अनेजा वालिया, पार्वती ओमानकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासर अल अजेह और देव अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||