Image Slider

खोड़ा। थानाक्षेत्र के शंकर विहार निवासी शशि रंजन का डेबिट कार्ड बदलकर टप्पेबाज ने उनके बैंक खाते से 26 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात 15 अप्रैल की है जब वह एटीएम बूथ पर रुपये निकालने पहुंचे थे। ऑनलाइन शिकायत होने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस को तीन माह लग गए। 14 जुलाई को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


शशि रंजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे कॉलोनी स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। तकनीकी दिक्कत के चलते उनके खाते से रुपये नहीं निकले तो उसी दौरान एक युवक पहुंचा। उसने रुपये निकालने में मदद करने की बात कहते हुए डेबिट कार्ड का पासवर्ड ले लिया। इसके बाद उनको बातों में उलझाकर कार्ड बदल दिया। एक बार रुपये निकालने का प्रयास किया और असफल होने की बात कहकर चला गया। कुछ घंटे बाद उनके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से 26 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करवाया और साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। तीन माह बाद अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||