Image Slider

साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के चंदन नगर ए-ब्लॉक निवासी किराना कारोबारी वरुण मित्तल के घर से चोरों ने लाखों के साेने-हीरे के जेवरात चुरा लिए। वारदात शनिवार रात को हुई। कारोबारी की पत्नी नीरू मित्तल की तहरीर पर पुलिस ने 13 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। दर्ज मामले में नीरू मित्तल ने बताया कि शनिवार शाम पूरा परिवार शादी समारोह में गया था। रात वापस आने पर सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो गए। रविवार को जब सोकर उठा तब घर के मुख्य दरवाजे की जाली टूटी हुई देखी। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||