Image Slider

होमखेलक्रिकेटजिम्बाब्वे T20 सीरीज से पहले बड़ा फेरबदल, वरुण की जगह इस स्पिनर की चमकी किस्मत

Last Updated:

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया गया है. टीम में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है. रवि बिश्नोई इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ही चोट लगी है.

Zoom

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल किया गया है. टीम इंडिया को अब जिम्बाब्वे के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. उसके लिए टीम में स्पिनर रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है. बिश्नोई को चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह मौका मिला है.

वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में मैदान पर उतरे थे. हालांकि, उन्होंने सिर्फ दो मैच में ही गेंदबाजी की थी, क्योंकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वरुण को हैमस्ट्रिंग हुआ है, जिसे ठीक होने में समय लग जाएगा. यही कारण है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.

शुरुआती टीम में शामिल नहीं थे रवि बिश्नोई

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई शुरुआती टीम में रवि बिश्नोई को शामिल नहीं किया गया था. हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर उन्हें स्क्वाड में रखा गया था. इंग्लैंड के खिलाफ बिश्नोई को शुरुआती दो मैच में प्लेइंग इलेवन खेलने का मौका मिला था. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके कारण उनकी गेंदबाजी नहीं, लेकिन दूसरे मैच में वह बहुत ज्यादा महंगे साबित हुए. विश्नोई ने अपने स्पेल में 60 रन लुटा दिए थे जो टीम इंडिया की हार का कारण बना था. इसके बाद सीरीज के बचे हुए तीन मैचों में बिश्नोई को मैदान पर नहीं उतारा गया था.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा इस महीने के आखिर में शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 और तीसरा 26 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का संशोधित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||