Weather Today Rain Live: देशभर में मानसून अब सिर्फ राहत नहीं, बल्कि कई राज्यों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. महाराष्ट्र से लेकर गुजरात, केरल और दिल्ली-एनसीआर तक लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में बारिश के बीच कचरे का विशाल ढेर एक इमारत पर गिरने से बिल्डिंग ढह गई. अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है. गुजरात के सूरत में पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश में 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ घंटों से लेकर आने वाले दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में भी बुधवार सुबह से मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी. कई प्रमुख सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए हैं. गाजियाबाद के सेक्टर-62 के पास एनएच-24 की सर्विस लेन पानी में डूब गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के अधिकांश जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी के बीच लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है. हालांकि लगातार बारिश की वजह से दिल्ली की हवा पिछले 10 महीनों में सबसे साफ दर्ज की गई है और AQI 59 तक पहुंच गया है.
IMD का अलर्ट, अगले कुछ घंटे बेहद अहम
गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. प्रशासन ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और राहत सामग्री वितरित की जा रही है. वहीं केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद पांच लोगों की तलाश जारी है. मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाके का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की है.
मौसम विभाग ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, कमजोर इमारतों और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है. किसानों को खुले में रखी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है. रेल, सड़क और हवाई यात्रियों को भी मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने को कहा गया है.
Delhi Rain Live: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए IMD की चेतावनी
दिल्ली बारिश लाइव: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के अधिकांश जिलों में सुबह 7:15 बजे से 10:15 बजे तक मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है. साउथ ईस्ट, ईस्ट, शाहदरा, सेंट्रल, नॉर्थ ईस्ट, साउथ, नई दिल्ली, साउथ वेस्ट, वेस्ट, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लेने, सावधानी से वाहन चलाने और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है. किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने और खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करने, जबकि यात्रियों को रेल, सड़क और हवाई यात्रा में संभावित देरी को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है.
Delhi Rain Live: बारिश से दिल्ली का तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिरा
दिल्ली बारिश लाइव: लगातार हो रही बारिश का असर राजधानी के तापमान पर भी साफ दिखाई दिया है. दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में करीब 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. लोधी गार्डन में तापमान 4.8 डिग्री और आयानगर में 8.3 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
Surat Rain Live: सूरत में निचले इलाकों में अब भी कमर तक पानी, लोगों की मुश्किलें बरकरार
सूरत बारिश लाइव: बारिश रुकने और मौसम साफ होने के बावजूद शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव बना हुआ है. पर्वत पाटिया, मॉडल टाउन, सानिया हेमाद, गोडादरा रोड, आजाद नगर, मीठी खाड़ी-लिंबायत, सिमाडा, सार्थाना और कुंभारिया जैसे क्षेत्रों में खाड़ियां उफान पर हैं, जिससे आसपास की बस्तियां पानी में डूबी हुई हैं. कई जगहों पर अब भी कमर तक पानी भरा है. लोग जरूरी सामान लेने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं, जबकि कई परिवार राहत शिविरों या रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं.
Surat Rain Live: सूरत में बारिश के बाद भी बाढ़ जैसे हालात, 13 लोगों की मौत
सूरत बारिश लाइव: गुजरात के सूरत में मूसलाधार बारिश थमने के एक दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं. शहर के बड़े हिस्से अब भी गंदे और ठहरे हुए पानी में डूबे हैं, जिससे सड़कें, घर, व्यावसायिक इमारतें और औद्योगिक इलाके प्रभावित हैं. भारी बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. बुधवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से कई शव बरामद किए. डिंडोली में चार शव मिले, जबकि भेस्तान में दो सगे भाइयों और पांडेसरा में 9 वर्षीय दिव्यांग बच्चे की डूबने से मौत हो गई.
Weather Today Live: अगले 24 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण
आज का मौसम लाइव: आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे देश के कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई स्थानों पर तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और लोगों से मौसम संबंधी सभी आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है.
Weather Today Live: यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
आज का मौसम लाइव: भारी बारिश के चलते रेल, सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग और प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और ट्रैफिक की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी है. कई जगह जलभराव और तेज बारिश के कारण उड़ानों और ट्रेनों के समय में बदलाव संभव है. राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई है. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा टालने और आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलने को कहा है.
Weather Today Live: किसानों के लिए IMD की खास सलाह
आज का मौसम लाइव: आईएमडी ने लगातार बारिश को देखते हुए किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने कहा है कि खुले में रखी फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए. खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि खरीफ की फसल को नुकसान न पहुंचे. बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए किसानों से खराब मौसम के दौरान खेतों में काम नहीं करने की भी अपील की गई है. पशुपालकों को भी मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है.
Delhi Rain Live: दिल्ली में जलभराव से ट्रैफिक प्रभावित
दिल्ली बारिश लाइव: राजधानी दिल्ली में सुबह की बारिश ने ऑफिस टाइम के दौरान लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं. नई दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं. कई अंडरपास बंद करने पड़े और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. जलभराव के कारण सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ. ट्रैफिक पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट जारी किए जा रहे हैं.
Wayanad Landslide Updates: वायनाड में लापता लोगों की तलाश जारी
वायनाड हादसा: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं. मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. लगातार बारिश के कारण बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं.
Surat Rain Live: सूरत में बाढ़ जैसे हालात
सूरत बारिश लाइव: गुजरात के सूरत में लगातार कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं. शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. प्रशासन राहत शिविरों में भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहा है. कई इलाकों में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है और जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन बाधित है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक और बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
Delhi Rain Live: दिल्ली की हवा 10 महीने में सबसे साफ
दिल्ली बारिश लाइव: लगातार हो रही बारिश ने जहां जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं राजधानी की हवा को साफ करने का भी काम किया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 59 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. यह पिछले 10 महीनों का सबसे बेहतर स्तर माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण नीचे बैठ गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.
Delhi-NCR Rain Live: NH-24 की सर्विस लेन जलमग्न
दिल्ली-एनसीआर बारिश लाइव: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश का असर राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी दिखाई दे रहा है. गाजियाबाद के सेक्टर-62 के पास एनएच-24 की सर्विस लेन पूरी तरह पानी में डूब गई है. कई छोटे वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जबकि ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. नोएडा, गाजियाबाद और इंदिरापुरम को जोड़ने वाले कई मार्गों पर ट्रैफिक की लंबी कतारें लग गई हैं. पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है.
Pune Rain Live: पुणे में इमारत ढही, राहत अभियान जारी
पुणे बारिश लाइव: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा सामने आया है. लगातार बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर एक इमारत पर गिर गया, जिससे पूरी बिल्डिंग भरभराकर ढह गई. हादसे में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है. एनडीआरएफ, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं. मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ नहीं लगाने की अपील की है.
Delhi Rain Live: दिल्ली में तीन घंटे का रेड अलर्ट
दिल्ली बारिश लाइव: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सुबह 7:15 बजे से 10:15 बजे तक दिल्ली के अधिकांश जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दक्षिण-पूर्व, पूर्व, शाहदरा, सेंट्रल, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



