70-80 के दशक में एक एक्ट्रेस का बहुत बोलबाला था. उस दौर में जब एक्ट्रेस बिकिनी और शॉर्ट ड्रेसेस पहनने लगी थीं, तब वह अपनी सादगी से ही लोगों के दिलों पर राज किया करती थी. साल 1982 में तो इस एक्ट्रेस ने सादगी की मिसाल कायम कर दी थी.
नई दिल्ली. वो मासूम चेहरे वाली हसीना, जिसने अपने करियर में अनिल कपूर, ऋषि कपूर और राजेश खन्ना समेत सभी सुपरस्टार के साथ काम किया था. लेकिन अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट कर दी, जिनसे बाकी दूसरी हीरोइन का करियर चमक उठा. वजह थी, इंटीमेंट या बोल्ड सीन, जिनसे ये एक्ट्रेस परहेज किया करती थीं.
वो परमसुंदरी एक्ट्रेस कोई और नहीं पद्मिनी कोल्हापुरे हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने चाइल्ड आर्टिंस्ट के तौर पर की थी. वो भी राज कपूर की फिल्म से. बाद में वह आगे चलकर राज कपूर की फेवरेट एक्ट्रेस भी बनी थीं.
यूं तो पद्मिनी ने अपने हर रोल से ये साबित किया है कि किसी भी रोल के लिए परफेक्ट हैं. लेकिन साल 1982 में जब उनकी फिल्म प्रेम रोग रिलीज हुई तो उन्होंने ग्लैमर से परे एक ऐसा रोल निभाया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.यही वजह रही कि उस दौर मेकर्स अपनी हर फिल्म में उन्हें कास्ट करना चाहते थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 1982 में आई इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋषि कपूर नजर आए थे. फिल्म में पद्मिनी ने एक विधवा लड़की मनोरमा का किरदार निभाया था. मनोरमा बहुत छोटी सी उम्र में ही शादी के दूसरे दिन विधवा हो जाती है. फिल्म के जरिए राज कपूर ने एक बड़ा मैसेज भी दिया था.
फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म के गानों ने तो लोगों को दीवाना ही बना दिया था. फिल्म में एक विदाई सॉन्ग भी शामिल किया गया. जिसे आज भीं शादियों में अक्सर सुना जाता है. प्यार बयां करने के गीत और जुदाई के गीत इस फिल्म में हर तरह के गाने शामिल हैं.
फिल्म में पद्मिनी की मासूमियत पर लोग फिदा हो गए थे. वह साल 1982 में इस सिंपल किरदार के जरिए भी काफी पॉपुलर हो गई थीं. फिल्म ने कमाई भी बहुत अच्छी की. ऋषि कपूर के करियर को भी फिल्म से नई दिशा मिली. लेकिन सबसे ज्यादा फायदा पद्मिनी कोल्हापुरे को मिला. इस फिल्म में भी एक किसिंग सीन राज कपूर शामिल करना चाहते थे. लेकिन एक्ट्रेस ने उसे करने से साफ इनकार कर दिया था.
इस फिल्म की अपार सफलता के बाद राज कपूर साल 1985 में एक और फिल्म राम तेरी गंगा मैली लेकर आए. यूं तो इस फिल्म में राज कपूर के बेटे राजीव कपूर और मंदाकिनी नजर आए थे. लेकिन फिल्म में राज कपूर पद्मिनी को ही लेना चाहते थे.
राज कपूर जब पद्मिनी को फिल्म की स्क्रिप्ट सुना रहे थे, तो उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अंकल ये मुझसे नहीं होगा. हालांकि उस वक्त फिल्म में मंदाकिनी शूटिंग कर रही थीं, लेकिन वह चाहते थे कि पद्मिनी फिल्म में काम करें. फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई थी कि इस फिल्म से मंदाकिनी को ताउम्र पहचान मिली. फिर भी पद्मिनी ने बोल्ड सीन की वजह से ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



