Image Slider

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर टी20 में डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए पहले दो मैच कुछ नहीं रहे हैं. डेब्यू मैच में उन्होंने 14 रन बनाए थे, जबकि अपने दूसरे मैच वह सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, अब वैभव पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया के लिए एक्शन में दिखेंगे. भारतीय टीम के लिए ये मैच निर्णायक है, क्योंकि इस मैच में अगर टीम जीत हासिल नहीं कर पाती है तो वह सीरीज गंवा देगी.

यही कारण है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के आज के मैच पर फैंस की पैनी नजर होगी. इसके साथ ही वैभव से भी यही उम्मीद की जाएगी कि उन्हें जिस चीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया गया है वह करके दिखाए, ताकि टीम सीरीज में बनी रहे. ऐसे में आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले आज के मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां.

कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार रात के 10 बजे से शुरू होगा. वहीं, टॉस का समय 9 बजकर 30 मिनट का है. ऐसे में भारतीय फैंस को अगर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक्शन मिस नहीं करना है तो फिर उन्हें देर रात तक जगना पड़ सकता है. सीरीज का तीसरा टी20 मैच भी इसी समय पर खेला गया था. दोनों टीमें इस मैच के लिए ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर उतरने वाली है.

मैच के समय कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम?

ब्रिस्टल में मौसम के लिहाज से फैंस के लिए खुशखबरी है. भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. ब्रिस्टल में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि रात में पारा 10 डिग्री तक लुढ़क सकती है. ऐसे में खिलाड़ियों को ज्यादा गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

भारत- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||