Last Updated:
Baruipur Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर हो गया है. आरोपी प्रभाष मंडल को बुधवार को क्राइम सीन को रिकंस्ट्रक्शन के लिए ले जाते समय पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया.
बंगाल में बरुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी का एनकाउंटर, 12 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी (फाइल फोटो)
Baruipur Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन हुआ है. 12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले रेपिस्ट का एनकाउंटर हो गया है. जी हां, बरुईपुर रेप और मर्डर के मुख्य आरोपी को आज यानी बुधवार को पुलिस एनकाउंटर में गोली मारकर मार दिया गया. आरोपी का एनकाउंटर तब हुआ, जब उसे सीन रिक्रिएट करने के लिए क्राइम सीन पर ले जाया जा रहा था. आरोपी का नाम प्रभाष मंडल था.
पुलिस के मुताबिक, बरुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली मारी. 12 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को क्राइम सीन को फिर से समझने के लिए घटना वाली जगह पर ले जाया गया था, तभी उसने कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी की सर्विस गन छीन ली और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी.
यह घटना मंगलवार देर रात की है. रात करीब 12:45 बजे बरुईपुर पुलिस स्टेशन के केस नंबर 1350/26 के जांच अधिकारी अपनी टीम और आरोपी प्रभाष मंडल के साथ बरुईपुर पुलिस स्टेशन से निकले. वे बरुईपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सूर्यपुर में घटना वाली जगह पर क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन करने जा रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, सूर्यपुर में घटना वाली जगह पर क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन शुरू करने से ठीक पहले आरोपी प्रभाष मंडल ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया. इसके बाद हमारी टीम पर एक राउंड गोली चलाई और मौके से भागने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी प्रभाष मंडल घायल हो गया और उसे तुरंत बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

