Up:आंखें फोड़ीं, निजी अंग काटा, शरीर पर कई जगह दरांती से वार; ‘कातिल मंत्री’ को मजाक में कहा था ये शब्द – Ghaziabad Murder Sensational Murder In Modinagar Minor Taunt Turns Into Deadly Feud Youth Brutally Murdered
Image Slider
{“_id”:”6a4c69628ef7787c02004e8d”,”slug”:”ghaziabad-murder-sensational-murder-in-modinagar-minor-taunt-turns-into-deadly-feud-youth-brutally-murdered-2026-07-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आंखें फोड़ीं, निजी अंग काटा, शरीर पर कई जगह दरांती से वार; ‘कातिल मंत्री’ को मजाक में कहा था ये शब्द”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Ghaziabad murder – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर के पूठरी गांव में एक मामूली सी बात पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसने एक ग्रामीण पर तंज कस दिया था। आरोपी ने इतनी बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया कि मृतक की आंखें फोड़ दीं और दरांती से शरीर पर अनगिनत वार किए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती व मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक तरुण उर्फ नमित, मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खतौली का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से पूठरी गांव में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। रविवार शाम से लापता तरुण का शव सोमवार को गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। शव की हालत अत्यंत वीभत्स थी, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।