UP Chunav 2027: रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संग यूपी एनडीए नेताओं की बैठक से कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. इस मुलाकात के तुरंत बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग को लेकर जो बयान दिया है, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. राजभर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि लोग तोप का लाइसेंस मांगते हैं तो कट्टा ही मिलता है, सही समय आने पर हैसियत देख ली जाएगी.
ओपी राजभर ने क्यों करन लगे हैं तोप और कट्टे की बात?
तोप मांगो तो कट्टा मिलता है- राजभर
रविवार को बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही ओपी राजभर बाहर निकले, मीडियाकर्मियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. जब एक पत्रकार ने उनसे तीखा सवाल पूछा, गठबंधन में आपने कितनी सीटों की मांग रखी है? तो राजभर ने अपने चिरपरिचित देसी और बेबाक अंदाज में जवाब देकर सबको चौंका दिया. राजभर ने हंसते हुए कहा- लोग तोप का लाइसेंस मांगते हैं तो कट्टा ही मिलता है… जो हमारी हैसियत है और जो ताकत हैउसके हिसाब से जब टाइम आएगा तो देखा जाएगा. हम अपना पार्टी और अपना सिंबल पर चुनाव लड़ते हैं. जो नेता पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ते हैं वह दल के साथ होते हैं. ये हमारा प्रयास है और ये ही करते हैं.’
“तोप का लाइसेंस मांगते हैं तो कट्टे का मिलता है”
ओमप्रकाश राजभर भली-भांति जानते हैं कि आप सीट कितने भी मांग ले, मिलेगा उतना ही जितना बीजेपी चाहती है। pic.twitter.com/GWtCNOgDvZ
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



