Image Slider

Last Updated:

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. बोनी कपूर ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चूड़ा और मेहंदी समारोह की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कीं. एल्मबम की पहली तस्वीर में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला को प्यार से गाल पर चूमते नजर आए.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी पर पूरी कपूर फैमिली खुश हैं. अंशुला और रोहन की आज हो रही है. शादी की रस्में 21 जून से ही माता की चौकी के साथ शुरु हुआ. एक-दो दिन मेहेंदी औ हल्दी सेरेमनी हुई. शादी की रस्मों और समारोह में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Boneykapoor)

Anshula Boney

बोनी कपूर ने अंशुला की मेहेंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक नोट भी लिखा. उन्होंने अंशुला और रोहन को मेड फोर ईच अदर बताया. साथ ही भविष्य के लिए खुशी और अच्छे जीवन की कामना भी की. बोनी कपूर ने अंशुला और रोहन के लिए भावुक नोट भी लिखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Boneykapoor)

Anshula Boney

बोनी कपूर ने लिखा,“मेरी जीनियस खूबसूरत बेटी अंशुला की नई जर्नी शुरू हो रही है. रोहन के साथ, जो मेड फोर ईच अदर हैं, निश्चित रूप से इस यात्रा को हमेशा खुशहाल बनाएंगे.” उन्होंने अपने नोट में लाल दिल और गले मिलने वाले इमोजी भी शामिल किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Boneykapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Anshula Boney

बोनी कपूर ने अंशुला की चूड़ा सेरेमनी की भी तस्वीरें शेयर कीं., अंशुला के चूड़ा समारोह के दौरान अर्जुन कपूर को भी खास पल मिला, जब ‘कलिरा’ उनके ऊपर गिरा. अंशुला ने भी चूड़ा सेरेमनी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Boneykapoor)

Anshula Boney

अंशुला कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब कलिरा आपके भाई पर गिरे… और वो किसी से भी ज्यादा खुश हो.” वीडियो में अंशुला अपनी कुर्सी पर बैठे अविवाहित दोस्तों और भाई-बहनों के सिर के ऊपर ‘कलिरे’ हिला रही हैं, और एक कलिरा अर्जुन पर गिर जाता. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Boneykapoor)

Anshula Boney

अर्जुन कपूर गिरे हुए कलीरे को प्राउडली दिखाते हैं और बहुत खुश होते हैं. अंशुला ने आगे लिखा,“मैंने कभी किसी को कलिरे से चुने जाने के लिए इतना कमिटेड नहीं देखा! अर्जुन मेरा फेवरेट पार्ट? जो कलिरा उनके ऊपर गिरा, उसमें ‘स्माइल’ लिखा था!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Boneykapoor)

Anshula Boney

क्या होता है कलिरा सेरेमनीः उत्तर भारत में कलिरा सेरेमनी एक महत्वपूर्ण और मजेदार प्री-वेडिंग रस्म है. इस दौरान दुल्हन अपनी चूड़ी से बंधे कलिरों को अविवाहित भाई-बहनों और दोस्तों के सिर के ऊपर हिलाती है. मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर कलिरा गिरता है, उसकी शादी भी जल्दी होती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Boneykapoor)

Anshula Kapoor Rohan

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर री शादी की खुशियों में पूरी कपूर फैमिली भरपूर मस्ती कर रही है. शादी की मुंबई के ताज लैंड होटल में होगी. शादी के बाद एक कॉकटेल पार्टी के आयोजन भी खुलासा बोनी कपूर ने किया है. शादी के मॉडर्न इंडियन ड्रेस कोड रखा गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Boneykapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||