रींगस स्टेशन खाटूश्यामजी धाम का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है. यहां से मंदिर की दूरी लगभग 17 किलोमीटर है और 24 घंटे टैक्सी, बस व अन्य परिवहन सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं. ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के हजारों श्याम भक्तों का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.
दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच की मांग हुई पूरी
दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच, नारनौल-अटेली लंबे समय से इस रूट पर विशेष ट्रेन चलाने की मांग रेलवे बोर्ड से कर रहा था. आखिरकार रेलवे बोर्ड ने इस मांग को स्वीकार करते हुए जुलाई माह में स्पेशल ट्रेन संचालित करने की मंजूरी दे दी है. इससे न केवल खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भी सीधी रेल सेवा का फायदा मिलेगा.
ये रहेगा ट्रेन का समय
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09203 वेरावल-हरिद्वार स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को वेरावल से दोपहर 4:05 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन 7, 14, 21 और 28 जुलाई 2026 को संचालित होगी. वापसी में ट्रेन संख्या 09204 हरिद्वार-वेरावल स्पेशल प्रत्येक बुधवार रात 9:30 बजे हरिद्वार से रवाना होगी. इसका संचालन 8, 15, 22 और 29 जुलाई 2026 को किया जाएगा.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन जूनागढ़, जेतलसर, ढसा, धोला, बोटाद, धंधुका, धौलका, गांधीग्राम, मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी. इससे शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.
सीमित सीटों के कारण जल्द कराएं बुकिंग
रेलवे ने बताया है कि ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. ट्रेन संख्या 09203 के लिए आरक्षण शुरू हो चुका है. चूंकि यह स्पेशल ट्रेन सीमित फेरों के लिए चलाई जा रही है और सीटों की संख्या भी सीमित रहेगी, इसलिए श्याम श्रद्धालुओं को समय रहते टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है. सावन माह के दौरान खाटूश्यामजी और हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन यात्रा को पहले से अधिक सरल, सुविधाजनक और आरामदायक बनाने में मददगार साबित होगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



