Image Slider

ऋषभ मणि त्रिपाठी/ निमिष गोस्वामी/Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर दान चोरी की जांच लगातार जारी है. आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ उनकी संपत्तियों का ब्यौरा भी पुलिस जुटा रही है. इस बीच आज राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक भी होने वाली है. यह बैठक राम जन्मभूमि परिसर में ही होगी और इसके लिए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की तरफ से ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आमंत्रण भेजा गया है. विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने जानकारी देते हुए बताया था कि आज राम जन्मभूमि परिसर में बैठक होगी. वहीं पुलिस ने बीते रविवार को टिन्नू यादव सहित 5 आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की थी. यह पूछताछ करीब साढ़े 6 घंटे तक चली थी.

Ram Mandir News Live: अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर कर नितिन नबीन पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जितना नुकसान और अपमान आप लोगों ने हिंदू धर्म का किया है. शायद भारत के 5000 वर्ष के इतिहास में बाहर से आने वाले आतताइयों ने भी नहीं किया. जितना आप लोगों ने हिंदुओं को लूटा है, आज तक किसी ने नहीं लूटा. हिंदू धर्म पर आप लोग कलंक हैं. ये वीडियो देखिए. ये क्या कर रहे हैं आप. शर्म आती है आपको? माफ़ी माँगिए पूरे हिंदू समाज से.

Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला की काली कमाई

राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी की जांच कर रही पुलिस को पैसे के लेन-देन से जुड़ी नई जानकारी मिली है. आरोपी अविनाश शुक्ला ने पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने परिवार और दोस्तों पर 19 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए थे. जांचकर्ताओं को पता चला है कि अविनाश ने कथित तौर पर अपने एक भाई की शादी के लिए करीब 6 लाख रुपये दिए और दूसरे भाई को 5-6 लाख रुपये दिए. पुलिस को यह भी पता चला कि उसने लगभग 3.5 लाख रुपये की कार खरीदी थी. सूत्रों का दावा है कि अविनाश ने एक दोस्त को करीब 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए और उसी व्यक्ति को एक महंगा मोबाइल फोन भी तोहफे में दिया. पूछताछ में यह भी पता चला है कि कई अन्य लोगों को भी छोटी-छोटी रकम बांटी गई थी. शुक्ला के पास से कुल 20.39 लाख रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान के साथ-साथ एक SUV भी बरामद की गई.

Ram Mandir Trust Meeting Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल

भारत सरकार के सचिव प्रशांत लोखंडे और प्रदेश सरकार से प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे बैठक में शामिल. बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव संपत राय और सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफा पर होगा मंथन. 3:00 बजे दोपहर राम मंदिर परिसर स्थित गेस्ट हाउस में शुरू होगी बैठक.भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा भी राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक में होंगे शामिल. शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुर परमानंद जी महाराज, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, सदस्य कृष्ण मोहन, सदस्य दिनेंद्र दास, सदस्य उडुपी पीठाधीश्वर, विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य जी महाराज और राम मंदिर ट्रस्ट के वयोवृद्ध सदस्य के प्रसारण भी होंगे बैठक में शामिल. राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे बैठक में. अपने आवास से बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा और महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार होने की दशा में होगी ट्रस्ट के सामने बड़ी चुनौती. राम मंदिर की व्यवस्था सुचारु करने के लिए खड़ी होगी समस्या. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय परामर्श समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह पंकज और दिनेश जी के नाम पर हो सकती है चर्चा. दान गबन मामले पर एसआईटी रिपोर्ट की होगी समीक्षा.

Ram Mandir Trust News Live: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कितने लोग होंगे शामिल

अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की अहम बैठक होने जा रही है. मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में ट्रस्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सभी 14 ट्रस्टियों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक आज दोपहर 3 बजे राम मंदिर परिसर में आयोजित होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रस्ट के सभी 14 ट्रस्टियों को बैठक की सूचना और औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है. गोपाल राव के मुताबिक, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी ट्रस्टियों को बैठक की जानकारी दी है. ट्रस्ट को उम्मीद है कि सभी सदस्य बैठक में शामिल होंगे.

Ram Mandir News Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का उद्धव ठाकरे पर तंज

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस ने कहा कि मुझे खुशी है कि उद्धव ठाकरे को भगवान राम की याद आई है. वे राम को भूल गए थे, और इसीलिए आज वे इस स्थिति में हैं. अगर वे भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलते हैं, तो इसमें उनका ही भला होगा. अब उन्हें रोज़ राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर चंदा चोरी पर शिवसेना प्रवक्ता का बयान

शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “500 साल के संघर्ष के बाद हमें हमारे भगवान राम लला का मंदिर मिला है. चारों ओर होली और दिवाली जैसा माहौल है. लेकिन अगर हमें पता चले कि कुछ बदमाश हमारे भक्तों के राम मंदिर में घुसकर चोरी कर रहे हैं. तो मन दुखता है, इसी के निषेध के लिए हम आये हुए है, हम सब एकत्रित हुए हैं.”

Ram Mandir Trust Meeting News LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में रहेगा ये 5 एजेंडा

अयोध्या में सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज बैठक होने वाली है. राम मंदिर चंदा चोरी की जांच के बीच होने वाली इस बैठक में कई एजेंडे तय होंगे. बैठक आज दोपहर 3 बजे श्री राम जन्मभूमि परिसर के अंदर होगी. हालांकि यह बैठक पहले मणिराम छावनी में होने वाली थी. बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों को लेकर फैसला होगा. इसके अलावा राम मंदिर चढ़ावा कथित चोरी मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर चर्चा, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर भविष्य की व्यवस्थाओं पर चर्चा, वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय और लेखा-जोखा की समीक्षा, अन्य प्रशासनिक और संगठनात्मक फैसले शामिल हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||