फिल्मों की दुनिया में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि मिलती जुलती कहानियों पर अलग अलग अंदाज में फिल्में बनाई जाती है. ऐसा ही हुआ था सलमान खान और अनिल कपूर के साथ. जब दोनों ने करियर में दो बार एक ही विषय की फिल्म की और दोनों ही सुपरहिट रही. चलिए इसके बारे में बताते हैं.
फिल्मों की दुनिया में ऐसा कई बार होता है कि एक ही विषय पर कई फिल्में बनी हों. लेकिन कहानी को बयां करने का हर फिल्ममेकर का अंदाज अलग होता है. ऐसा ही हुआ था सलमान खान और अनिल कपूर की दो फिल्मों के साथ. जिनके नाम बेशक अलग अलग थे लेकिन हीरो सेम और कहानी भी करीब-करीब सेम.
दरअसल अनिल कपूर और सलमान खान की बीवी नंबर वन और नो एंट्री दोनों की फिल्मों की कहानी लगभग सेम थी. दोनों एक ही विषय पर बनी कॉमेडी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का तमगा हासिल किया. लोगों को भी ये कॉमेडी फिल्म खूब पसंद आई और आज भी इन्हें टीवी पर खूब देखा जाता है.
पहले बात करते हैं साल 1999 में आई बीवी नंबर वन की. जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. ये तमिल फिल्म साथी लीलावती का रीमेक था. जिसमें अनिल कपूर, सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन और तब्बू की जोज़ी नजर आईं. वहीं अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान का कैमियो भी था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म को न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली बल्कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी डंका बजा. 45वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बीवी नंबर 1 को 7 नॉमिनेशन मिले थे. फिल्म की कहानी एक शादीशुदा आदमी पर आधारित थी जो अपनी पत्नी को धोखा देकर दूसरी महिला से रिश्ता बनाता है.
जब उसकी पत्नी को सच्चाई पता चलती है तो वह पति को वापस पाने के लिखए तमाम कोशिशें करती हैं. पति की बेवफाई और परिवार को बचाने पर ये फिल्म बनी थी. ठीक ऐसे ही साल 2005 में कॉमेडी फिल्म नो एंट्री भी थी.
बस फर्क ये था कि इस बार सलमान खान और अनिल कपूर के साथ फरदीन खान भी थे. ये कहानी तीन दोस्तों पर फिट हो जाती है. जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को दिखाया जाता है. दोनों ही फिल्मों में कॉमेडी के जरिए पत्नी व रिश्तों को बयां किया गया था.
बीवी नंबर 1 और नो एंट्री में एक बात और कॉमन है. वो ये की दोनों ही साउथ फिल्मों की रीमेक थी. नो एंट्री को अनीज बज्मी ने बनाया था जोकि तमिल फिल्म चार्ली चैप्लीन (2002) का ऑफिशियल रीमेक थी.
नो एंट्री भी बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म थी. फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान के साथ फरदीन खान, बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता और सलिना जेटली भी थे. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की तुलना उस वक्त मस्ती फिल्म से भी की गई थी. रितेश देशमुख की मस्ती फिल्म भी तीन दोस्तों की ऐसी ही कहानी पर थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



