Image Slider

होमखेलक्रिकेटसावधान टीम इंडिया! मैनचेस्टर में इंग्लैंड के इन 3 खिलाड़ियों का जबरदस्त रिकॉर्ड

Last Updated:

India vs England 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड की टीमें आज टी20 इंटरेनशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी. यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने की होगी. हालांकि, मेहमान टीम इंडिया को मैच जीतना है तो तीन खिलाड़ियों का तोड़ निकालना पड़ेगा, जिनका मैनचेस्टर के मैदान पर रिकॉर्ड शानदार है.

Zoom

भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी20.

नई दिल्ली. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द होने के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें मैनचेस्टर पहुंच चुकी हैं, जहां दोनों के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 खेला जाएगा. ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर आज (4 जुलाई) भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से यह मैच खेला जाएगा. सीरीज में बढ़त लेने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह अहम मुकाबला है. मैनचेस्टर में टीम इंडिया तीसरी बार टी20 मैच खेलने उतरेगी. पिछले दो मुकाबलों में उसे एक हार और एक जीत मिली. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम को 2020 के बाद से इस मैदान पर टी20 में कोई हरा नहीं सका है. ऐसे में भारत के सामने एक बड़ी चुनौती रहने वाली है. इंग्लैंड के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका इस मैदान पर रिकॉर्ड शानदार है. भारत को मैच जीतना है तो इन्हीं खिलाड़ियों से सावधान रहना पड़ेगा.

इंग्लैंड का मैनचेस्टर में टी20 रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम का अपने घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर टी20 क्रिकेट में बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है. पिछले करीब 6 सालों से इंग्लैंड को इस मैदान पर कोई हरा नहीं पाया है. इंग्लैंड ने यहां कुल 13 टी20 खेले हैं, जिनमें से सात में जीत मिली है, जबकि तीन ही हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, तीन मुकाबले बिना किसी नतीजे के खत्म हुए हैं. भारत ने यहां दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 2011 में भारत को हराया था, लेकिन 2018 के मैच में भारत ने इंग्लैंड को मात दे दी थी.

2020 से मैनचेस्टर में अजेय
ओल्ड ट्रैफर्ड पर इंग्लैंड को आखिरी हार सितंबर 2020 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी. इसके बाद से पिछले 6 सालों में कोई भी टीम इंग्लैंड को यहां नहीं हरा पाई है. 2021 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मात देकर अपनी पिछली हार का बदला लिया. 2023 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी. वहीं, 2025 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर इस ग्राउंड पर अपना दबदबा कायम रखा.

इन तीन खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सतर्क
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट, कप्तान हैरी ब्रूक और लेग स्पिनर आदिल रशीद से भारत को सावधान रहना होगा. इन तीनों के यहां टी20 में शानदार आंकड़े हैं. साल्ट ने मैनचेस्ट में अब तक भल एही एक टी20 खेला है, लेकिन उन्होंने तूफानी शतक जड़कर तहलका मचा दिया था. उन्होंने 60 गेंदों में 141 रन की पारी 235 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए खेली थी. उनके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक का भी यहां लगभग 190 का स्ट्राइक रेट है. उन्होंने दो मैचों में 108 रन बनाए हैं. उनके यह आंकड़े दर्शाते हैं कि वह कितने खतरनाक साबित होते हैं.

तीसरा नाम है आदिल रशीद. आदिल रशीद मैनचेस्टर के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं. उन्होंने यहां कुल 12 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 4/35 रहा है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस स्पिनर को संभलकर खेलना होगा. इन सबके इतर जोस बटलर का रिकॉर्ड भी अच्छा है. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 160 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बटलर ने 7 मैचों की 5 पारियों में 202 रन बनाए हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||